श्रीजी प्रभु की हवेली का एक लाख एक मठड़ी का प्रसाद अयोध्या में राम भक्तों को किया जाएगा वितरित

राम मंदिर के उद्घाटन पर श्रीजी प्रभु की हवेली 5001 दियों से होगी जगमग
नाथद्वारा :
पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्री नाथजी की हवेली के दिलकायत श्री गो.ति.108 श्री श्री राकेशजी (इंद्रदमन जी) महाराजश्री की आज्ञा एवं श्री गो.चि.105 श्री विशाल बावा साहेब की प्रेरणा से सोमवार को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर के भव्य उद्घाटन के अवसर रामनवमी के दिवस प्रभु श्रीनाथजी का 100001 (एक लाख एक) मठड़ी का प्रसाद अयोध्या में राम भक्तों को वितरित किया जाएगा।

इस अवसर पर श्रीजी प्रभु की हवेली में 21 से 23 तक तीन दिवसीय महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें विशेष रूप से संपूर्ण श्रीजी प्रभु की हवेली में भव्य साज सज्जा के साथ रंग बिरंगी रोशनी से संपूर्ण हवेली को सजाया जाएगा एवं विशेष रूप से सोमवार को श्रीनाथ बेंड श्रीजी प्रभु के दर्शनों के समय मधुर संगीत की स्वर लहरिया बिखरेंगे। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर के उद्घाटन की प्रसन्नता में सभी वैष्णवजनों को प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा तथा सांयकाल मोती महल चौक में 5001 दियों से भव्य रोशनी की जाएगी। सभी वैष्णव जन एवं दर्शनार्थी भी दीप प्रज्वलित कर सकेंगे । इस अवसर पर तिलकायत श्री गो.ति.108 श्री राकेशजी श्री इंद्रदमनजी महाराज श्री एवं गो.चि.105 श्री विशाल बावा साहब समस्त पुष्टि दृष्टि को बधाई संदेश प्रेषित करेंगे ।

Related posts:

उदयपुर में ज़मीन की माँग को लेकर औदीच्य समाज के प्रतिनिधियों ने की खोड़निया से  मुलाक़ात

No More Rate Cut in the future : Sakshi Gupta

ईपीएसआई रैकिंग में राजस्थान विद्यापीठ भारत के प्रथम पचास विश्वविद्यालयों में शामिल

In a global first, Vedic passages in pictorial form displayed at Arya Samaj’s Navlakha Mahal

श्रीरामलला के द्वार पर राजस्थान सरकार

इंश्‍योरेंसदेखो की देशभर में एक लाख से अधिक एजेंट्स जोड़ने की योजना

हिंदुस्तान जिंक 14वें सीआईआई नेशनल एचआर अवार्ड में एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित

अलसीगढ़ में नारायण सेवा का स्वास्थ्य एवं सहायता शिविर

आनंद वृद्धाश्रम का अवलोकन

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज से

काँक्रीटो ग्रीन - न्युवोको का नया हाई परफॉर्मेंस सीमेंट राजस्थान में लॉन्च

भारत की अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्‍सॉन ईवी ‘सबसे तेज’ के2के ड्राइव का रिकॉर्ड बनाने के लिये तैयार