सुकन्या समृद्धि मेगा कैंप में 510 खाते खुले

उदयपुर। भारतीय डाक विभाग उदयपुर मंडल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग उदयपुर द्वारा विशेष कैंप लगाकर सुकन्या योजन में 0 से 10 वर्ष की बालिकाओं के खाते खोले जा रहे हैं। कैंप प्रभारी एवं सुकन्या योजना के समन्वयक उमेश निमावत ने बताया कि सुकन्या खातों के प्रति लोगों के अति उत्साह को देखते हुए सोमवार को शहर के निकटवर्ती भुवाणा, शोभागपुरा, सुखेर, सापेटिया, अंबेरी, मेरों का गुड़ा, बेरों का गुड़ा, प्रतापपुरा, भीलों का बेदला, लखावली, डांगी का गुड़ा, एवं बेदला खुर्द क्षेत्र में सुकन्या समृद्धि योजना के मेगा कैंप लगाये गए और 0 से 10 वर्ष की 510 बालिकाओं के हाथों हाथ खाते खोले गए। कैंप में बडग़ांव प्रधान प्रतिभा नागदा, उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडावत, लखावली सरपंच मोहन पटेल, शोभागपुरा सरपंच जशोदा डांगी, अंबेरी सरपंच बाबूलाल, सापेटिया सरपंच भंवर पुष्करणा, बेदला खुर्द सरपंच सोनल घाचा उपस्थित थे।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा माइंस को 2022 ग्रीन मैपल पिनेकल अवार्ड

विश्व एड्स दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम में इस वर्ष लाभान्वित हो रहे 1500 से अधिक विद्यार्थी

पारस जेके अस्पताल द्वारा नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित

Hindustan Zinc commissions ZERO LIQUID DISCHARGE RO-ZLD Plant at Debari

विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

Double swoop for Hindustan Zinc – Chanderiya and Debari units win prestigious ‘Sword of Honour’ from...

महाराणा उदयसिंह द्वितीय की 501वीं जयन्ती मनाई

बेदला श्मशान पुलिया का कार्य जल्द शुरू करने की मांग

907 नये रोगियों के साथ कोरोना पॉजिटिवों की संख्‍या 47865 पहुंची

उदयपुर से राम मंदिर के लिए पहली चांदी की ईंट अर्पित

Hindustan Zinc Creates Awareness On National Girl Child Day