प्रधानमंत्री की बहिन बसंता बेन मोदी व उनके पति हंसमुख भाई मोदी ने की तेलीक साहू समाज पंच महासभा छह बैठक में भागीदारी

उदयपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहिन बसंता बेन मोदी व उनके पति हंसमुख भाई मोदी श्रीनाथजी के दर्शन कर वापस लौटते हुए अपने दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर तेलीक साहू समाज पंच महासभा छह बैठक के सामूहिक विवाह व पुरुषोत्तम मास कार्यक्रम के भामाशाह सम्मान कार्यक्रम में समाज बंधुओं के बीच पधारे जहां समाज बंधुओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत सम्मान किया। समाज के छह बैठक के अध्यक्ष हेमेंद्र पण्डियार, चार बैठक के अध्यक्ष लालेश मंगरूडिया के नेतृत्व में सभी समाज के पदाधिकारियों ने महासभा के 120 सदस्यों व भामाशाहो का स्वागत सम्मान किया।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष हेमेंद्र साहू ने अपने उदयपुर में समाज की गतिविधियों से अवगत करवाया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र साहू ने अतिथि बसंता बेन मोदी, हंसमुख भाई मोदी, नरेन्द्र मोदी विचार मंच के पर्यावरण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मीनारायण आमेटा, पर्यावरण प्रेमी किशोर कोठारी का परिचय कराते हुए दो दिवसीय कार्यक्रम के बारे में बताया कि पहले दिन रायता हिल में बहुत बड़े भू भाग में सरकार से जमीन गोद लेकर पांच करोड़ रु की लागत से वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता हीरा बा के नाम पेड़ लगाकर वृक्षारोपण का 600लोगों की भोजन प्रसादी के साथ आगाज़ किया जिसमे बसंता बेन मोदी व हंसमुख भाई मोदी के हाथों से वृक्षारोपण करवाया। कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मीनारायण आमेटा ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश धाभाई व अनेक गणमान्य अतिथि की मौजूदगी में क्षेत्रीय 600 लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सभी से आग्रह किया कि बंजर क्षेत्र को वृक्षारोपण से हराभरा बनाकर संरक्षण करे। राजस्थान भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रवक्ता प्रेमदेवी हाड़ा ने बताया कि दूसरे दिन कांकरोली स्थित द्वारकाधीश के दर्शन किए। वहां के क्षेत्रीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। फिर नाथद्वारा श्रीनाथजी के दर्शन कर समाज के कार्यक्रम में भाग लेकर सांवरिया सेठ के दर्शन कर गुजरात प्रस्थान कर गए।

Creative from India to the World