प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स ने हिमालया प्लास्टिक्स पर छापा मार किया नकली उत्पादों के रैकेट का भंडाफोड़

कंपनी ने पकड़े 60 लाख रुपये के नकली उप्ताद और मशीनें
उदयपुर। राजस्थान की प्लास्टिक सामग्री बनाने और निर्यात करने वाली कंपनी हिमालया प्लास्टिक्स एक छापे में प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लि.  के नकली उत्पाद बनाती और बेचती पकड़ी गई। यह छापा राजस्थान के सुमेरपुर जिले में प्रिंस पाइप्स और स्थानीय निकायों के अधिकारियों तथा निजी जांचकर्ताओं ने मारा। कंपनी ने पिछले 18 महीने में ग्राहकों के हित सुरक्षित रखने के लिए देश भर में 5 छापे मारे हैं। छापे के दौरान एक कारखाने में एसडब्ल्यूआर पाइप, डाई एवं एक्सट्रूडर मशीन जैसे उत्पाद मिले। करीब 8-10 लाख रुपये का स्टॉक और 50 लाख रुपये की मशीनरी जब्त की गई तथा मालिक के खिलाफ ट्रेडमार्क एवं कॉपीराइट अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई गई।
प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लि. के प्रवक्ता ने कहा कि हम ग्राहकों की जरूरतें और अपेक्षाएं पूरी कर उन्हें संतुष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें लगता है कि व्यापार, ग्राहक और संस्थाएं समझती हैं कि उच्च गुणवत्ता वाली अपनी विनिर्माण प्रक्रिया के बारे में हमने पारदर्शिता के साथ बताया है। हम ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि सोच-समझकर ही खरीदारी करें। कंपनी ने कहा कि हम अपने ग्राहकों, वितरकों, खुदरा विक्रेेताओं के हितों की रक्षा पर ध्यान देते हैं। हम घटिया लोगों और नक्कालों को हमारे ब्रांड का नाम इस्तेमाल कर या हमारे ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर घटिया और गुणवत्ताहीन उत्पाद बनाने और बाजार में बेचने नहीं देंगे। प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लि.  के ग्राहकों को असली उत्पाद खरीदने के लिए तीन निशान देखने चाहिए – जीरो डिफेक्ट विनिर्माण प्रक्रिया की मुद्रा, क्राउन प्रिंस लोगो और प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड।

Related posts:

फेस्टिव ट्रीट्स 1000+ऑफर के साथ लॉन्च

महिंद्रा फस्र्ट च्वाइस व्हील्स ने भारत में 50 नए आधुनिक फ्रेंचाइजी स्टोरों का उद्घाटन किया

वेदांता हिन्दुस्तान जिंक सिटी हाफ मैराथन में देश के 27 राज्यों एवं विदेश से 7 हजार से अधिक प्रतिभागी...

हिन्दुस्तान जिंक की इकाई पंतनगर मेटल प्लांट क्वालिटी कॉन्सेप्ट अवार्ड 2020 से सम्मानित

एचडीएफसी बैंक का मेगा ‘ऑटो लोन मेला’ 3 - 4 जून को

माउंटेन ड्यू ने ऋतिक रोशन के साथ नया कैंपेन लांच किया

आज़ादी से पूर्व जन्में सदस्यों का बहुमान

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में उत्तरी ध्रुव के एडवेंचर

HDFC Bank inaugurates Smart Classrooms in Govt Schools in Rajasthan

हिन्दुस्तान जिंक में खदानों में नेतृत्व कर रही हैं महिलाएं

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी ने 2022-23 के शैक्षणिक सत्र के लिए शुरू की प्रवेश प्रक्रिया

पारस जे. के. हॉस्पिटल उदयपुर की अनोखी पहल