प्रो. भाणावत आईक्यूएसी के डायरेक्टर बने

उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने लेखा एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शूरवीरसिंह भाणावत को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी ) के डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया है। प्रो. भाणावत के अब तक 68 रिसर्च पेपर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जनरल्स में प्रकाशित हुए हैं। उनमें से 11 रिसर्च पेपर को बेस्ट पेपर अवार्ड से नवाजा गया है। 25 से ज्यादा पॉपुलर आर्टिकल भी कई हिंदी न्यूजपेपर में प्रकाशित हुए। उन्होंने कार्बन टैक्सेशन के ऊपर एक रिसर्च प्रोजेक्ट हाल ही में संपन्न किया है। प्रो. भाणावत अभी रुसा मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन भारत सरकार से प्रायोजित ब्लॉक चैन अकाउंटिंग रिसर्च प्रोजेक्ट के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर के रूप में भी कार्य कर रहे है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ने उन्हें 2021 तथा 2022 में लगातार दो बार इंटरनेशनल रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया। वे भारतीय लेखा परिषद के लेखांकन टैलेंट सर्च के राष्ट्रीय संयोजक, भारतीय लेखा परिषद उदयपुर शाखा के सचिव भी हैं। वे विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण अधिष्ठाता तथा स्पोट्र्स बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

Related posts:

एक फीडिंग बोतल को तोड़ो, एक जिंदगी को जोड़ो : डॉ देवेंद्र सरीन

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने तनाव प्रबंधन का पाठ पढ़ाकर 8वां विश्व कीर्तिमान बनाया

Swiggy Dineout Launches Great Indian Restaurant Festival (GIRF) with Flat 50% off in Udaipur

आर्य समाज के नवलखा महल में पहली बार दृश्य माध्यम से वैदिक शिक्षाओं का प्रसार

ZINC FOOTBALL ACADEMY TO RESUME TRAINING THIS WEEK

हिंदुस्तान जिंक द्वारा सामुदायिक विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास

डाइनआउट उदयपुर के डाइनर्स की खुशियों को बढ़ाएगा, कंपनी ने झीलों के शहर में अपने संचालन का दायरा बढ़...

Yoga Workshop Organized at Bank of Baroda

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4 के फाइनल मुकाबले होंगे रोमांचक

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में सैरेब्रल पॉल्सी के दो बच्चों का सफल इलाज

उदयपुर में अच्छाई को प्रधानता देने के लिए 29 नवम्बर को होगा सीग्राम्स 100 पाइपर्स प्ले फॉर अ कॉज संग...

आचार्यश्री जगच्चंद्र सूरिश्वरजी आराधना भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास