प्रो. भाणावत बने यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन एवं एमएचआरएम के निदेशक

उदयपुर : सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.पी. सारस्वत ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज के अधिष्ठाता एवं वाणिज्य संकाय के चेयरमैन एवं आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत को यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन तथा मास्टर ऑफ़ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के निदेशक नियुक्त किया है। प्रो. भाणावत ने रज़िस्ट्रार डॉ वर्दीचन्द गर्ग से चेयरमैन का कार्य भर ग्रहण किया।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि प्रो. भाणावत आईक्यूएसी डायरेक्टर रहते हुए दस वर्षों से लंबित नैक इंस्पेक्शन संपन्न हुआ और विश्वविद्यालय को “ए” ग्रेड से नवाज़ा गया। प्राध्यापकों का वर्षों से लंबित सीएएस प्रमोशन को भी गति प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाई । प्रो. भाणावत के अब तक 78 से ज़्यादा रिसर्च पेपर, चार पुस्तकें, 30 से ज़्यादा पॉपुलर आर्टिकल न्यूज़पेपर में प्रकाशित हो चुके है । प्रो. भाणावत रूसा प्रायोजित ब्लॉकचैन एकाउंटिंग रिसर्च प्रोजेक्ट के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर के रूप में भी कार्य कर रहे । प्रो. भाणावत को अब तक 12 रिसर्च पेपर्स को विभिन्न कॉन्फ़्रेंसेस में बेस्ट रिसर्च पेपर्स का अवार्ड मिला है । द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली ने 2021 तथा 2022 में लगातार दो बार इंटरनेशनल रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया। इससे पूर्व में अगस्त 2021 से सितंबर 2022 तक भी छात्र कल्याण अधिष्ठाता रहते हुए विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराये। नार्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी शिलांग, जीजीटी विश्वविद्यालय बांसवाड़ा, एम डी एस यूनिवर्सिटी अजमेर तथा विश्वकर्मा कौशल यूनिवर्सिटी जयपुर के बोर्ड ऑफ़ स्टडीज के सदस्य भी है। प्रो. भाणावत को राष्ट्रपति स्काउट अवार्ड से भी 1984 में नवाजा गया।

Related posts:

रीलो पावर ने नारायण चिल्ड्रन एकेडमी को दी स्कूल बस

विशाल बावा के कर कमलों से हुआ वृंदावन धाम में भव्य ध्वजाजी का आरोहण

उदयपुर में राष्ट्रीय कवि संगम का चित्तौड़ प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

डॉ. महेंद्र भानावत को मिलेगा प्रसिद्ध कविश्री काग बापू लोक साहित्य सम्मान

Hindustan Zinc signs on Ultra-RunnerSufiya Sufi as BrandAmbassador

उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार की ओर से दीपावली पर मिलेगी शुद्ध मिठाईयां

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 का दूसरा दिन

हिन्दुस्तान जिंक ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में ऑटोमोटिव इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले लार्ज मेटल पो...

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन शुरू

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा उदयपुर के 700 संघ यात्री भीलवाड़ा पहुंचे

महाराणा प्रताप के लिए जब कोई अपशब्द बोलता है तो मन को बहुत पीड़ा होती है : लक्ष्यराजसिंह मेवाड़

100 स्कूलों  के 8 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने देखी अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज में इसर...