उदयपुर शहर में रहने वाले हिंगड़ परिवार जुटे, सामाजिक सरोकारों पर चर्चा

नई कार्यकारिणी का गठन किया, राजकुमार हिंगड़ नए अध्यक्ष
उदयपुर।
हिंगड़ परिवार संस्थान, उदयपुर स्नेह मिलन एवं पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पारिवारिक एकता, परंपरा एवं सामाजिक सरोकारों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। इस दौरान नई टीम की भी घोषणा की गई।
भैरव बाग रिज़ॉर्ट में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के पदाधिकारियों को मंचासीन आमंत्रित कर किया गया। इसके पश्चात भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर माल्यार्पण एवं नवकार मंत्र के सामूहिक पाठ के साथ आध्यात्मिक वातावरण का सृजन हुआ।
नवकार मंत्र व मंगलाचरण का पाठ आशा, हंसा, शुभा, शीला और रेणु जी हिंगड़ द्वारा किया गया। संस्थान के अध्यक्ष पारस हिंगड़ द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन किया गया। सह सचिव नितिन हिंगड़ द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा कोषाध्यक्ष ललित हिंगड़ द्वारा संस्थान की आय-व्यय की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसे सदस्यों ने सराहा।
वरिष्ठजनों और प्रतिभाओं का किया गया सम्मान :
कार्यक्रम के अंतर्गत 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी गणपत सिंह जी का शाल माला उपरणा द्वारा उनके अनुभव एवं योगदान के लिए सम्मान किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में गत दो वर्षों मे उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले संस्थान परिवार के सदस्यों एवं बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इसमें दक्ष हिंगड़ रांची से इंजीनियरिंग, रूचि हिंगड़ के सीए फाईनल और अमिषा हिंगड़ के फिजियोथैरेपी की डिग्री प्राप्त करने पर सम्मान किया गया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा, इनको दी जिम्मेदारी :
नई कार्यकारिणी की इस दौरान घोषणा की गई। इसमें संरक्षक भंवरलाल हिंगड़ और गणपत सिंह हिंगड़, अध्यक्ष राजकुमार हिंगड़, उपाध्यक्ष सीए प्रकाश हिंगड़ और दीपक हिंगड़, सचिव मुकेश गणपत सिंह हिंगड़, संयुक्त सचिव नितिन हिंगड़ और कोषाध्यक्ष ललित कुमार हिंगड़ चुने गए। नव मनोनीत अध्यक्ष राज कुमार हिंगड द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी प्रस्तुतियां :
सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्थान परिवार के मनोज हिंगड़,कुशाग्र हिंगड़ शीला हिंगड़, हंसा हिंगड़, माधवी हिंगड़, आशा हिंगड़, सुनील हिंगड़ द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सी.ए प्रकाश जी हिंगड़ द्वारा “जैन दर्शन” विषय पर ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम संचालन दीपक हिंगड़ और शीला हिंगड़ द्वारा किया।
अंत में कार्यक्रम संयोजक मुकेश हिंगड द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर सभी के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया। अध्यक्ष द्वारा सभा समाप्ति की घोषणा के पश्चात सभी सदस्यों को स्नेह भोज हेतु आमंत्रित किया गया, जिसमें सभी ने आपसी मेलजोल के साथ भोजन का आनंद लिया।
इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष पारसचंद हिंगड़, निवर्तमान सचिव दीपक हिंगड़, गणपत सिंह हिंगड़, प्रकाश जी हिंगड़, मुकेश हिंगड़ आदि मौजूद रहे। अंत में विगत वर्षों में दिवंगत हुए परिवार के सदस्यों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Creative from India to the World