राजू भूतड़ा ने संभाला मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का कार्यभार

उदयपुर : भारतीय रेल की यातायात सेवा के 1996 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राजू भूतड़ा ने मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान मंडल लेकर प्रबंधक आलोक अग्रवाल से यह पदभार ग्रहण किया।
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक बीसीएस चौधरी के अनुसार रेलवे बोर्ड द्वारा राजू भूतड़ा को भारतीय रेलवे की राष्ट्रीय अकादमी वडोदरा के वरिष्ठ प्रोफेसर (ट्रांसपोर्ट मेनेजमेंट) के पद से मण्डल रेल प्रबंधक अजमेर के पद पर नियुक्त किया गया है | मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा को 25 वर्ष की रेल सेवा का लंबा अनुभव है। पूर्व में इनके द्वारा अजमेर मण्डल पर ही वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक तथा वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक के पद पर भी कार्य किया गया है | उत्तर पश्चिम रेलवे मे अजमेर के अतिरिक्त राजू भूतड़ा ने जोधपुर व बीकानेर मे वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक तथा जोधपुर मण्डल पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(ऑपरेशन), उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। राजू भूतड़ा ने पश्चिम रेलवे के राजकोट मण्डल सहायक परिचालन प्रबंधक के पद से भारतीय रेल में अपनी सेवाएं प्रारंभ की। इस पद पर लगभग 2 वर्ष की सेवा के पश्चात क्षेत्रीय अधिकारी मेहसाणा तत्पश्चात मण्डल संरक्षा अधिकारी भावनगर के पदों पर कार्य किया| इसके पश्चात जोधपुर मण्डल पर मण्डल वाणिज्य प्रबंधक के पद पर कार्य किया ।
मंडल रेल प्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण करने पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में संरक्षा, यात्री सुविधा, परिचालन में सुधार, इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और नवाचार को शामिल किया है। राजू भूतड़ा ने इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्यूनिकेशन मे इंजीनियरिंग की है |

Related posts:

वर्षीतप महान संकल्प की सिद्धि : शासनश्री मुनि सुरेशकुमार

Hindustan Zinc Reduces Freshwater Use by 28%, Saving 71 Billion Litres in a Decade

जिंक फुटबॉल अकादमी के गोलकीपर साहिल पूनिया भारत की अंडर-16 नेशनल टीम कैंप के लिए चुने गए

’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0’

नारायण सेवा ने संक्रांति पर देशभर में पहुँचाई सेवा

हिंदुस्तान जिंक ने अल्ट्रा-रनर सूफिया सूफी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन 4 का शुभारम्भ

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर माइंस में बुक फॉर फ्रेंड्स कार्यक्रम आयोजित

Hindustan Zinc receives5-Star Ratingfrom Indian Bureau of Mines for Sustainable Practices

पूर्व मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास पंचतत्व में विलीन

युवा ही देश का भविष्य और राष्ट्र निर्माण होता है : डॉ. चिन्मय पंड्या

वीआईएफटी में बॉलीवुड सितारों ने किया ‘त्राहिमाम्’ और ‘अजय वर्धन’ का प्रमोशन