रामदेव सेवा समिति का 7वाँ रक्तदान शिविर सम्पन्न

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा)। रामदेव सेवा समिति के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में 7वाँ रक्तदान शिविर के साथ ही लालजी खेडा स्थित नन्दनी गौशाला मंे चारा डाल कर सेवाकार्य किये गये। मुकेश मेघवाल के अनुसार लगातार सातवी बार रक्तदान शिविर का आयोजित हुआ। शिविर का शुभारम्भ सुरेश झंवर ने किया। कुल 35 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया जिसमें समिति अध्यक्ष द्वारा 21वीं बार रक्तदान किया गया। इस दौरान श्रवण सिंह राव, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, हेमराज मेघवाल, कन्हैयालाल मेघवाल, गोविंद शर्मा, रवि विराणी, महेन्द्र सिंह, अर्जुन बेरवा, विकास सैनी, राजकुमार नटराज आदि उपस्थित रहे। हर वर्ष की भाँति समिति अध्यक्ष ने अपना जन्मदिवस सेवाभाव मानवता व गौसेवा के नाम रखा। शिविर में कमलेश वैष्णव, करण मेघवाल, विष्णु मेघवाल, शम्भू मेघवाल, दुर्गाशंकर मेघवाल, जगन्नाथ, देविलाल, नंदकिशोर, दिनेश, लवित, जीवन, संजय कुमार हरिजन, अनिल, देवेश, जगदीश, अर्पित वैष्णव, पवन मेघवाल, आदित्य मेनारिया, दीपक मेघवाल, रोहित मीणा, रवि मेघवाल, तेजपाल सिंह, कन्हैयालाल, ओमप्रकाश, महेन्द्र, अरविंद, सूरज आदि रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

Creative from India to the World