एईपीएस और माइक्रो एटीएम सेवाओं के साथ देश में एटीएम्स की कमी को दूर कर रहा है रैपीपे

उदयपुर। देश के सभी लोगों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जोडऩे की दिशा में किए जा रहे गहन प्रयासों के साथ, रैपीपे फिनटेक प्रा. लि. ने एक देशव्यापी ऑफऱ लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से कंपनी द्वारा एजेंटों, यानी ‘रैपीपे साथियों’ को एईपीएस सेवाओं पर अधिकतम कमीशन दिया जा रहा है। यह ऑफऱ जनवरी 2021 मध्य तक लागू रहेगा।
रैपीपे एईपीएस और यह व्यवस्था आधार-कार्ड से नकद निकासी सेवाओं को सुलभ बनाकर समाज के हर तबके के लोगों को सशक्त बनाती है। यह पेमेंट सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित तथा उपयोगकर्ताओं के बेहद सुविधाजनक है, जो यह सुनिश्चित करती है कि रैपीपे साथियों के माध्यम से देश में कहीं भी और कभी भी पैसे निकाल सकते हैं। भुगतान कर सकते हैं तथा खाता विवरण डाउनलोड कर सकते हैं। रैपीपे एईपीएस न केवल बैंकिंग सेवाओं को ग्राहकों के लिए बेहद आसान बनाता है, बल्कि यह एजेंटों को बाकी फिनटेक कंपनियों के मुकाबले सबसे ज्यादा कमीशन भी देता है। कंपनी हर ट्रांजैक्शन पर 3 रुपये का इंक्रीमेंटल कमीशन देगी, जो आधार एटीएम उद्योग जगत में अब तक का सबसे अधिक कमीशन है।
रैपीपे के सीईओ योगेन्द्र कश्यप ने कहा कि हम एईपीएस सेवाओं पर इंक्रीमेंटल इन्सेंटिव दे रहे हैं जो दुकानदारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। यह एजेंटों के साथ-साथ आम लोगों को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। मौजूदा कोविड-19 की इस घड़ी में, रैपीपे अपने साथियों को अधिकतम कमीशन प्रदान करते हुए उनकी सहायता करना चाहता है, क्योंकि इसके माध्यम से उन्हें सामान्य की तुलना में 12 गुना अधिक कमाई करने का मौका मिलेगा। उम्मीद है कि इस योजना के जरिए 1 करोड़ से अधिक एईपीएस ट्रांजैक्शन किए जाएंगे, जिसका मतलब यह है कि 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहक पारंपरिक एटीएम या बैंक शाखा गए बिना ही बड़ी आसानी से नगर पैसे निकाल पाएंगे।
कश्यप ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के विजन के अनुरूप विभिन्न प्रकार की योजनाओं की शुरुआत हुई है। भारत की एक जिम्मेदार फिनटेक कंपनी के नाते, हमने सरकार के प्रयासों की दिशा में अपना छोटा सा योगदान देने के लिए यह कदम उठाया है और भविष्य में भी हम ऐसा करना जारी रखेंगे। कोविड-19 की शुरुआती अवधि के दौरान, एटीएम से पैसों की निकासी आधी हो गई जबकि दूसरी ओर एईपीएस ट्रांजैक्शन में 153 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। देश के दूरदराज के इलाकों में एटीएम की संख्या कम है, जबकि एईपीएस एवं माइक्रो-एटीएम में बैंकिंग बिजनेस कॉरस्पॉडेंट लोगों को उनके घरों तक सेवाएं पहुंचाते हैं, और इसी वजह से हाल के दिनों में इन सेवाओं की मांग काफी बढ़ गई है। एईपीएस और माइक्रो एटीएम सेवाओं ने लाखों ग्राहकों के लिए जन धन योजना, प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और इसी तरह की अन्य योजनाओं के जरिए प्राप्त पैसों की निकासी को सुविधाजनक बनाया है।

Related posts:

एचडीएफसी बैंक इस वित्तवर्ष अर्द्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में 1,060 से ज्यादा शाखाएं खोलेगा

एचकेजी लि. द्वारा ‘एरिया ऑनलाइन’ प्लेटफार्म लांच

एचडीएफसी बैंक ने मुंबई ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे छात्रों के लिए ...

जिंक ने जीता प्रतिष्ठित 16वां सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड

नव्या है इंदिरा आईवीएफ की पहली किलकारी

Amway scales up digital capabilities to support its direct sellers and their consumers

JK Group Companies Conduct Extensive Blood Donation Drive Across India

70 प्रतिषत ब्रेन ट्यूमर कैंसर के नहीं होते है

लॉन्ड्री की नई परिभाषा : भारत में एरियल के लॉन्ड्री पॉड लॉन्च हुए

Multibrand Electric Two Wheeler Franchise Chain Start your sustainable business with Electric One Mo...

जिंक फुटबॉल अकादमी ने साल 2022 का किया शानदार आगाज

Alakh Nayan Mandir partners with Standard Chartered Bank to launch 3 primary eye care centres (Visio...