हिन्दुस्तान जिंक प्रधान कार्यालय में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने और देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता थी जो सभी जाति, धर्म, वर्ग के लोगो को समान रूप देखे और देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकें। हमारे देश में आम जनजीवन को कुरीतियों से दूर करने के लिए संविधान की महती भूमिका है। संविधान बनाने वालों ने हमें सही राह पर चलने के लिए मार्गदर्शन दिया है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इसके प्रति अपनी सच्ची श्रृद्धा से पालना करते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता में लेने और सुरक्षा से किसी भी तरह समझौता नही करने का आव्हान किया। सभी का हमेशा प्रयास होना चाहिए कि ’जीरो हार्म’ एवं ‘जीरो फेटलटी’ रहे। उन्होंने कहा कि कोविड का खतरा अभी तक टला नही है भले ही वैक्सिन आ गई हो लेकिन बचाव के लिए मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग जारी रखना होगा। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जि़ंक की चीफ पीपुल ऑफिसर सुश्री कविता सिंह सहित कर्मचारी, अधिकारी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

Related posts:

डॉ. प्रशान्त नाहर सांई तिरूपति विश्वविद्यालय में प्रेसिडेन्ट नियुक्त

फेरी और रेहड़ी वालों को राशन किट दिए

उपमुख्यमंत्री ने कनेरा में किया महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण

पीआईएमएस के छात्र जैमिनसिंह राव सम्मानित

68वीं जिला स्तरीय मलखम्भ खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

हिन्दुस्तान जिंक ने मनाया नो व्हीकल डे

शिक्षांतर संस्थान की ‘शक्ति कन्याओं’ एवं दल ने डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से की भेंट

हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान के जावर में 45वें मोहन कुमार मंगलम (एमकेएम) फुटबॉल टूर्नामेंट ट्रॉफी का ...

RUNAYA BAGS MULTIPLEPRESTIGIOUS ACCOLADES

SEAGRAM'S BLENDERS PRIDE WINS THREE INTERNATIONALLY ACCLAIMED AWARDS

लेनोवो ने हाई-परफॉरमेंस टैबलेट और लैपटॉप में पोर्टफोलियो का विस्तार किया

जो अपने पास है, वही श्रेष्ठ : प्रशान्त अग्रवाल