गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का एक ओर कीर्तिमान लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ के नाम

– मेवाड़ राजपरिवार के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड : अब 1 घंटे में स्वच्छता के 12,508 प्रोड्क्टस दानकर विश्व कीर्तिमान बनाया ।

-मेवाड़ इससे पहले वस्त्रदान, स्टेशनरी दान और पर्यावरण संरक्षण के लिए 20 सैकंड में 4035 पौधे लगाकर तीन गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं  ।

उदयपुर। निष्ठापूर्वक सेवा कार्य और जनसेवा करनेवाले मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अब चौथा गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड भी बना लिया है। लक्ष्यराज सिंह ने कोरोना महामारी के दौर में सिर्फ एक घंटे के समय में स्वच्छता के 12,508 प्रोड्क्टस दानकर यह विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। यह विश्वभर में अपने आप में एक अनूठी पहल पर आधारित विश्व रिकार्ड है। किशोरियों के लिए दान किए सेनेट्री पेड, हेंड सेनेटाइजर, साबुन, टूथब्रश जैसे प्रोडक्ट्स भी इस रिकार्ड की सूची में शामिल हैं। इस दिशा में मेवाड़ की पहल विश्वभर में अनूठी पहल है। मेवाड़ इससे पहले मार्च 2019 में भी जरूरतमंदों को तीन लाख वस्त्रों का दान करने का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। इसी सिलसिले में 24 घंटे में 20 टन से ज्यादा स्टेशनरी छात्र-छात्रों में वितरित कर दूसरा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। यही नहीं, जनवरी 2020 में 20 सैकंड में 4035 पौधे लगाकर तीसरा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हासिल किया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को हाल ही में प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया और समाजसेवा के लिए ऐसे ही तत्पर रहने की प्रेरणा दी। राज्यपाल मिश्र ने कोरोना महामारी के दौरान अनाथ, बेसहारा और निराश्रितों की मदद के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। लक्ष्यराज सिंह का कहना है कि वे मानवता की सेवा के लिए ऐसे ही रिकार्ड्स बनाने का सिलसिला निरंतर कायम रखने के प्रयास करते रहेंगे।

Related posts:

नारायण सेवा में वसंतोत्सव

Vedanta’s Nand Ghar Joins Forces withJohn Snow Inc. (JSI) andRocket Learning to Transform Early Chil...

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्टिवल 2026 का भव्य अंदाज़ में समापन: हिंदुस्तान ज़िंक और सहर के स...

उन्नत भारी जल रिएक्टर पर एक दिवसीय सेमिनार सम्पन्न

जैन सोशल ग्रुप अर्हम का मकर संक्रांति स्नेह मिलन

Hindustan Zinc Concludes a High-Impact Showcase at IITF 2025 With Its ‘Zung Ke Khilaaf Zinc’ Awarene...

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में बच्चे की अत्यंत दुर्लभ सफल सर्जरी

“Saagwan”, Shot in the Forests of Mewar, Set for Grand Release on January 16

आचार्य महाश्रमण का शहर में पलक-पावड़े बिछा स्वागत

पोपलटी में पोषाहार शिविर सम्पन्न

एनआईआरएफ रैंकिंग में एमपीयूएटी प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाला विश्वविद्यालय बना

बेणेश्वर धाम की कलाकृतियों के डिजिटलाइजेशन का कार्य प्रारंभ