रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026: स्पार्टन बना विजेता

उदयपुर। स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीपीएस, मेवाड़ रॉयल्स को 93 रनों से पराजित कर रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 189 रन बनाए। टीम की ओर से रवि बिश्नोई ने मात्र 24 गेंदों में 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली। शुभम गढ़वाल ने 20 गेंदों पर 45 रन और ध्रुव सिंह ने 28 गेंदों में 40 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
गेंदबाजी में पुष्पेंद्र सिंह ने 3 विकेट और अनिरुद्ध सिंह ने 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीपीएस, मेवाड़ रॉयल्स की टीम 17.5 ओवर में 96 रन पर ही ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से पुष्पेंद्र सिंह ने 34 गेंदों में 31 रन बनाए।
स्पार्टन की ओर से रवि बिश्नोई ने 3 विकेट जबकि गणेश और शिवम भानु ने 2-2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए रवि बिश्नोई को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मैच में  अतिथि  के  रूप में श्रीजी हुजूर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ , महारानी निवृत्ति कुमारी, इंडियन प्लेयर भुवनेश्वर कुमार, शशीकांत खेतान (चेयरमैन एस के खेतान ग्रुप), दीपक शर्मा, ( डायरेक्टर रॉकवुड्स स्कूल), पुनीत गुप्ता, (कंट्री हेड, नुवामा ), फूलचंद शर्मा (क्रिकेट कोच), सिद्धार्थ सिंघवी (वाइस प्रेसिडेंट वंडर सीमेंट), अशोक मेनारिया (अंडर 19 इंडिया और रणजी ट्रॉफी प्लेयर), मनोज चौधरी ( सेक्रेटरी यूडीसीए, ) महेंद्र शर्मा (पूर्व राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन सेक्रेटरी) द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
विजेता टीम को 10 लाख रुपये एवं उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब शुभम गढ़वाल को ट्रॉफी व ₹31,000 के साथ दिया गया। बेस्ट बैट्समैन भरत शर्मा को ट्रॉफी व ₹21,000 तथा बेस्ट बॉलर गणेश खुराना को ट्रॉफी व ₹21,000 प्रदान किए गए।
यह  जानकारी सुनील  लड्ढ़ा (चेयरमैन रॉकवुड्स रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट) और विवेक घई (ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी) द्वारा दी गई। मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल, निदेशक अब्राहम कुमार भी उपस्थित रहे।