सन्दीप बापना बने यू.सी.सी.आई. के अध्यक्ष, अंशुल मोगरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कपिल सुराणा उपाध्यक्ष निर्वाचित

उदयपुर । उदयपुर चैम्बर ऑफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की वार्षिक साधारण सभा की बैठक यूसीसीआई भवन के पी.पी. सिंघल ऑडीटोरियम में प्रातः 11 बजे आयोजित की गई। इस अवसर पर सन्दीप बापना आगामी सत्र 2026-2027 के लिए यूसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए। बापना 28 वोट से विजयी हुए। अंशुल मोगरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 92 वोट एवं कपिल सुराणा उपाध्यक्ष पद पर 94 वोट से निर्वाचित हुए।
आरम्भ में अध्यक्ष मनीष गलुण्डिया ने वर्ष 2025-2026 के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख किया। मानद महासचिव आशीष छाबडा ने बैठक के मिनिट्स सदन के समक्ष रखे जिनका सदन द्वारा अनुमोदन किया गया। यू.सी.सी.आई. की मानद कोषाध्यक्षा श्रीमति हसीना चक्कीवाला ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 का वार्षिक आॅडिटेड लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और वर्ष 2026-2026 का बजट प्रस्तुत किया जिसका वार्षिक साधारण सभा द्वारा अनुमोदन किया गया।
साधारण सभा उपरान्त वर्ष 2026-2027 के लिए कार्यकारिणी समिति के गठन हेतु दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक ऑनलाईन चुनाव आयोजित किये गये। मतदान सम्पन्न होने पर ऑनलाईन माध्यम से प्राप्त ई-वोटों की गणना का कार्य पूर्ण होने पर चुनाव अधिकारी बी.आर. भाटी ने अध्यक्ष पद हेतु सन्दीप बापना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अंशुल मोगरा एवं उपाध्यक्ष पद हेतु कपिल सुराणा के निर्वाचन की घोषणा की।
चुनाव अधिकारी बी.आर. भाटी ने कार्यकारिणी सदस्य हेतु सुनील लूणावत, जयरामन विश्वनाथन, के.जी. गुप्ता, राजेन्द्र कुमार हेडा, बी.एल. डागलिया, सिद्धार्थ चौधरी, हितेश गांधी, अभिषेक जैन, राजेश खमेसरा, संजय नागौरी, दीपक भंसाली, पंकज मांडावत, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुरेश कुमार जैन, हितेश पटेल, सिद्धार्थ चतुर, परीक्षित तलेसरा, राकेश चौधरी, मोहित सिंघवी, अरविन्द अग्रवाल, पनिल पोखरना, राहुल शाह, सुभाष सिंघवी, सुधीर मेहता, अभिनव मंत्री, महिला सदस्य वर्ग में श्रीमति शुभ्रा जोशी, श्रीमति सीमा पारीक, मेम्बर बाॅडिज एवं एसोसिएशन वर्ग में दिनेशचन्द्र झंवर, रौनक कोठारी, ओमप्रकाश नागदा, भूतपूर्व अध्यक्ष श्रेणी से रमेश कुमार सिंघवी, संजय सिंघल के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।
सन्दीप बापना ने वर्ष 2026-2027 में उदयपुर संभाग के उद्यमियों एवं व्यवसायियों की विभिन्न कठिनाईयों को दूर करने का संकल्प दोहराते हुए बताया कि उद्योग जगत एवं शासन के मध्य समन्वय स्थापित करके सदस्यों की औद्योगिक व व्यावसायिक समस्याओं का निराकरण उनकी सर्वोच्च प्रथमिकता रहेगी।
अंशुल मोगरा ने चुनाव अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा चुनाव का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु यूसीसीआई के सभी पूर्वाध्यक्षों एवं सभी गणमान्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Creative from India to the World