सैनी इंडिया ने किया डीलर नेटवर्क का किया विस्तार

उदयपुर। निर्माण उपकरण, भारी मशीनरी और नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों की अग्रणी निर्माता कंपनी सैनी इंडिया ने जोधपुर में नए डीलर के रूप में अपनी उपस्थिति को और मजबूत किया है। जोधपुर में जसराज इंफ्रां विशेष रूप से सेल्स, आफ्टर सेल्स सर्विस, और सैनी एक्स्कवेटर के स्पेयर पाट्र्स प्रोडक्ट बिजनेस से संबंधित होगा। जसराज इंफ्रा जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली और जालौर के कुछ हिस्सों में सेवा प्रदान करेंगी। जसराज इंफ्रा के साथ सैनी इंडिया के दो डीलर्स, श्री बालाजी इन्फ्राएक्युपमैंट प्रा. लि., जयपुर तथा विलवर्थ टेक्सोल प्रा. लि. उदयपुर में मौजूद हंै।
सैनी इंडिया के डायरेक्टर-सेल्स, मार्किटिंग एंड कस्टमर स्पोर्ट धीरज पांडा ने कहा कि हम सैनी परिवार में एक नए डीलर का स्वागत करते हुए उत्साहित हैं। हमारे उत्पादों की बढ़ती मांग के साथ, डीलरशिप का विस्तार अप्रयुक्त बाजारों में प्रवेश करने और संभावित ग्राहकों का विश्वास हासिल करने का सबसे अचूक तरीका है। हम अपने सभी डीलरों और ग्राहकों के साथ एक बहुत अच्छा तालमेल साझा करते हैं, जो हमारे व्यापार के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरणा बना है। भविष्य में हम अपनी शीर्ष स्थिति को बनाए रखने और उत्पादों में तकनीकी रूप से श्रेष्ठ और सर्वश्रेष्ठ पेशकश करने के विश्वास के साथ आगे बढने की दिशा में काम करेंगे। जसराज इंफ्रा ने पहले ही अपने क्षेत्र में सैनी इंडिया मशीनों की बिक्री और सेवा शुरू कर दी है। नए डीलर के साथ, दक्षिण एशिया के बाजार में सैनी की ऑल इंडिया डीलर पावर 35 हो गई है। डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार कंपनी द्वारा अपनाई गई एक आकर्षक रणनीति है, जो इस साल के अंत तक कुछ और डीलरों को जोडऩे की योजना बना रही है।

Related posts:

Proudmomentforthenation,IndianMedtechStart-upringsthebellinNewYork, Celebrates Nasdaq Debut

डायकिन इंडिया अपने आरएंडडी सेंटर में करेगा 500 करोड़ रुपये का निवेश

निलोन्स के पौष्टिक जिंजर गार्लिक पेस्ट का नया अभियान

Udaipur Made Every Bite Count with Swiggy in 2024: Dineout users saved ₹4 crore

HDFC Bank Launches Pragati Savings Account for Semi-Urbanand Rural India

HDFC Bank Educates over 1,000 Teachers on Safe Digital Banking Practices

फ्लिपकार्ट के सेलर कॉन्क्लेव से 4,500 से ज्यादा विक्रेता सशक्त हुए

पेटीएम ने आईपीएल 2022 सीजन के दौरान रिचार्जेस के लिये डेली डीटीएच धमाल ऑफर लॉन्चि किया

हिन्दुस्तान जिंक देबारी स्मेल्टर द्वारा सस्टेनेबल भविष्य हेतु अभिनव समाधान कर 30 लाख लीटर जल का होगा...

शिविर में 32 यूनिट रक्तदान

हिंदुस्तान जिंक द्वारा जंग के खिलाफ जिंक जागरूकता अभियान की शुरूआत

लेनोवो ने हाई-परफॉरमेंस टैबलेट और लैपटॉप में पोर्टफोलियो का विस्तार किया