वरिष्ठ राजनेता बृजेश सिंह ने की डॉ. लक्ष्यराज सिंह से भेंट

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत) : उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता व वाराणसी के पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने गुरुवार को मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट की। बृजेश सिंह ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह के दिवंगत पिता अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित कर सांत्वना दी। डॉ. लक्ष्यराज सिंह को श्रीजी हुजूर एकलिंग दीवान की गद्दी पर विराजित होने की शुभकामनाएं संप्रेषित की, जिसके लिए डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने बृजेश सिंह का आभार व्यक्त किया। बृजेश सिंह और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक विभिन्न एतिहासिक-सांस्कृतिक- सामाजिक-समसामयिक विषयों पर वार्ता हुई। बृजेश सिंह ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह को पूर्वांचल आने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। इस दौरान उन्नाव के जिला पंचायत अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह की विशेष मौजूदगी रही।

Related posts:

नवरात्रि महोत्सव: श्रीमाली मेवाड़ का संस्कार भवन बनेगा माता की भक्ति का दरबार

बच्चों के टीकाकरण में देरी न करें

मणिपुरी ‘थौगोऊ जागोई’ और मराठी ‘लावणी’ रिझाएंगे दर्शकों को

Hindustan Zinc receives5-Star Ratingfrom Indian Bureau of Mines for Sustainable Practices

पिम्स हॉस्पिटल में कॉर्डियोलॉजिस्ट की मदद से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद बंद किया

Vedanta Chairman Anil Agarwal conferred with Mumbai Ratna Award

महाराणा उदयसिंह की 500वीं जयंती पर वर्चुअल व्याख्यान का शुभारंभ

Hindustan Zinc Sets New Benchmark in Mine Safety Excellence at Intra-Zonal Rescue Competition 2025

सांई तिरुपति विश्वविद्यालय उमरड़ा उदयपुर को यू.जी.सी. की मान्यता

वीआईएफटी में “बियॉन्ड द बुक्स” वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने सीखे रचनात्मकता के गुर

कुंदन माली का एकल रचना पाठ व संवाद के साथ हुआ वरिष्ठ जनों का सम्मान

Hindustan Zinc wins at ESG India Leadership Awards -Leadership in Environment and Green House Gas Em...