सेवा भाव सबसे आवश्यक – प्रो अंजू श्रीवास्तव

हिन्दू कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ
दिल्ली (डॉ. तुक्तक भानावत )।
सेवा और संस्कारों का आपसे में गहरा सम्बन्ध है। हमारे देश में सेवा कार्यों की महान परम्परा रही है जो समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के विभिन्न रूपों में दिखाई देती रही है। राष्ट्रीय सेवा योजना अपने सेवा कार्यों से इसी महान परम्परा को सुरक्षित रखने तथा उसे आगे बढ़ाने का काम करती है जिससे युवा पीढ़ी प्रेरणा ग्रहण कर सके। हिन्दू कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि हिन्दू कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों और सेवा कार्यों से निश्चय ही समाज को लाभ मिलेगा। प्रो श्रीवास्तव ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन तथा बाद के दौर में भी हिन्दू कालेज अपनी राष्ट्रीय चेतना और सेवा कार्यों के लिए सदैव जाना जाता रहा है। उन्होंने शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के बाहरी हिस्से में सफाई कार्यों में भी भागीदारी की और स्वच्छता अभियान को सेवा भाव का सबसे आवश्यक तत्त्व बताया। उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ पल्लव ने शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि हिन्दू कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों, साक्षरता तथा स्वास्थ्य चेतना के सम्बन्ध में अनेक नियमित गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। डॉ पल्लव ने कहा कि सात दिवसीय शिविर से स्वयं सेवकों को इन सेवा कार्यों को और अधिक बेहतर ढंग से सम्पादित करने की प्रेरणा मिलेगी।
इससे पहले शिविर में सुबह योगाभ्यास तथा ध्यान सत्र का आयोजन हुआ जिसमें प्रतिभागी स्वयं सेवकों ने सूर्य नमस्कार और कुछ अन्य आसन भी किए। ख़ुशी शाह, रौनक ने प्रथम दिवस के स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया तथा जीतिशा इस अभियान की पार्टीवेक्षक थी।
उद्घाटन सत्र में डॉ सोनिया, डॉ नौशाद अली सहित अन्य अध्यापक और योजना के पूर्व स्वयं सेवक भी उपस्थित थे। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा अध्यक्ष नेहा यादव ने सभी का आभार प्रदर्शित किया।

Related posts:

बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए स्वर्ण प्राशन है वरदान : डॉ. औदिच्य

लेनोवो ने हाई-परफॉरमेंस टैबलेट और लैपटॉप में पोर्टफोलियो का विस्तार किया

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उदयपुर आए

दैनिक भास्कर डिजिटल के मुकेश हिंगड़ सम्मानित

प्रो. भाणावत बने यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन एवं एमएचआरएम के निदेशक

एचडीएफसी बैंक, ए. आर. रहमान और प्रसून जोशी पेश करते हैं # हम हार नहीं मानेंगे

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 76 वर्षीय वृद्ध महिला की देह दान की

रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप में रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन से खिलाड़ियों ने जीता...

Hindustan Zinc’s 2nd Vedanta Zinc City Half Marathon unites 7000 runners; a blockbuster hit

मीरा कन्या महाविद्यालय उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 राज्य स्तरीय पुरस्कारों से अलंकृत

Nissan Signals a Bold India Resurgence with the Launch of the All-New GRAVITE at Introductory Price ...

पिम्स हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट की मदद से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद का सफल उपचार