बागेश्वर धाम महंत धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में शामिल हुए श्रीजी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

मेवाड़ राजपरिवार सदैव सनातन धर्म-संस्कृति का संरक्षक-संवर्धक रहा, अब अनुसरण डॉ. लक्ष्यराज कर रहे : महंत धीरेंद्रकृष्ण
उदयपुर :
बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्रकृष्ण शात्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य श्रीजी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शामिल हुए। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा सोमवार को हरियाणा के पृथला से पलवल के लिए रवाना हुई। इसमें विशेष आमंत्रित डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शामिल हुए । इससे पहले डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने महंत धीरेंद्रकृष्ण शात्री का मेवाड़ी परंपरानुसार स्वागत किया। महंता धीरेंद्रकृष्ण ने कहा कि डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज हैं और उनमें महाराणा प्रताप की छवि प्रतिबिंबित होती है। महंत धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने कहा कि मेवाड़ राजपरिवार सदैव सनातन धर्म-संस्कृति का संरक्षक-संवर्धक रहा है, जिसका अनुसरण अब डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ कर रहे हैं, जो सभी सनातनियों के लिए गर्व की बात है। इसके लिए डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने महंत धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री का आभार व्यक्त कर मेवाड़ आने का आमंत्रण दिया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि मेवाड़ राजपरिवार प्राचीनकाल से ही सनातन धर्म के संरक्षण-संवर्धन का कार्य करता आ रहा है, जो आगे भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी जारी रहेगा। इस यात्रा से अवश्य ही सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के भाव हर वर्ग के लोगों में पैदा होंगे। इस सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया है। बता दें, सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का श्रीगणेश 7 नवंबर को दिल्ली से किया गया, जिसका समापन 16 नवंबर को श्रीबांके बिहारी मंदिर, वृंदावन में होगा।

Related posts:

Hindustan Zinc Concludes the 45th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament Trophy in Zawar, Ra...

पिम्स उमरड़ा में मेंडीबल फ्रैक्चर और सौम्य अस्थि ट्यूमर (बेनाइन ट्यूमर) का सफल ऑपरेशन

उदयपुर के शेफ भाविन ने देश-दुनिया तक पहुंचाया मेवाड़ी व्यंजनों का जायका

नारायण सेवा संस्थान परिसर में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना

हिंदुस्तान जिंक की चंदेरिया लेड-जिंक स्मेल्टर आरआईएनए द्वारा एसए 8000: 2014 स्टेण्डर्ड प्रमाणन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'प्लास्टिक हटाओ' अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

हिन्दुस्तान जिंक प्रधान कार्यालय में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

डॉक्टर्स डे पर पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में वृक्षारोपण

उदयपुर जिला प्रशासन की अपील : कांटेक्ट ट्रेसिंग से करें प्रशासन की मदद

1008 जागृत हनुमानजी को धराया छप्पन भोग

पेसिफिक इंस्टियूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, उमरड़ा में नव आगंतुक छात्र-छात्राओं के समक्ष नाटिका प्रदर्शित

फाइनेंस लीग सीजन—2 के लिये खिलाडियों का हुआ ऑक्शन, 18 अप्रेल से होंगे महामुकाबले