उदयपुर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था, मेवाड़ ने सामाजिक एकजुटता और आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘संस्था आपके गाँव’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत संस्था के पदाधिकारी नवनिर्वाचित सरपंचों एवं उपसरपंचों के गाँव पहुँचकर स्थानीय समाजजनों और मातृशक्ति की उपस्थिति में उनका सम्मान-अभिनंदन कर रहे हैं।
संस्था अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने अभियान के प्रथम चरण में नेड़छ पहुँचकर सरपंच अनिल श्रीमाली का पगड़ी एवं उपरना पहनाकर सम्मान किया। उनवास में उपसरपंच कमलेश श्रीमाली तथा डाबून में उपसरपंच शंकर श्रीमाली का अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में सेमा की सरपंच लीना देवी श्रीमाली, बागोल की सरपंच वंदना श्रीमाली एवं उपसरपंच महावीर श्रीमाली तासोल, कुंवारिया की सरपंच दीपिका श्रीमाली और वरड़ा की सरपंच मोहिनी देवी श्रीमाली का भी सम्मान किया गया। इस दौरान संस्था पदाधिकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए जनसेवा, ईमानदारी और समर्पण के साथ गाँवों के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने कहा कि यह अभियान केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज में एकता, आपसी विश्वास और संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने का सार्थक प्रयास है। अभियान के आगामी चरणों में अन्य नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भी उनके गाँव पहुँचकर अभिनंदन किया जाएगा। नवनिर्वाचित पंच सरपंचों के सम्मान के दौरान उपाध्यक्ष रमेश श्रीमाली, विधि मंत्री मनीष श्रीमाली, मंत्री जयंत श्रीमाली, सह कोषाध्यक्ष ललित श्रीमाली, खेल मंत्री मयंक श्रीमाली, युवा अध्यक्ष प्रफुल्ल श्रीमाली, युवा प्रभारी उमेश श्रीमाली तथा कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र श्रीमाली, उपेश त्रिवेदी, कपिल श्रीमाली एवं डॉ. विनोद श्रीमाली शामिल रहे।
श्रीमाली समाज का अभिनव अभियान ‘संस्था आपके गाँव’, नवनिर्वाचित सरपंचों-उपसरपंचों का किया सम्मान
