श्रीमाली समाज क्रिकेट टूर्नामेंट — दवे एक्सपोर्टस और टीम गरूडा पहुंची फाईनल में

उदयपुर। श्रीमाली समाज के भंवरलाल श्रीमाली क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम दवे एक्सपोर्टस और टीम गरूडा फाईनल में पहुंच गई। सेमीफाईनल मुकाबले में दवे एक्सपोर्टस ने वैभव एचपी राजसमन्द और टीम गरूडा ने टीम उत्सव को शिकस्त देकर फाईनल में जगह बनाई।
शनिवार को हुए सेमीफाईनल मुकाबले में पहला मुकाबला टीम दवे एक्सपोर्टस और टीम वैभव एचपी राजसमन्द के बीच खेला गया। इस मुकाबले में दवे एक्सपोर्टस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दवे एक्सपोर्टस ने 19.4 ओवर में आॅल टीम आउट होकर 112 रन बनाए। टीम वैभव एचपी राजसमन्द 113 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.5 ओवर में ही 85 रन पर आॅल आउट हो गई। इस मैच को दवे एक्सपोर्टस द्वारा 27 रन से जीत लिया। मैच में टीम दवे एक्सपोर्टस की और से भरत श्रीमाली ने 4 विकेट लिये और भूपेन्द्र श्रीमाली ने 3 विकेट लेकर बेहतरीन गैंदबाजी का प्रदर्शन किया।
दोपहर बाद शुरू हुआ दूसरा सेमीफाईनल मैच टीम गरूडा और टीम उत्सव के बीच खेला गया। इस मैच में टीम गरूडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम गरूडा ने 20 ओवर में महज 4 विकेट खोकर 141 रन बनाए। टीम उत्सव द्वारा 142 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 110 रन ही बना पाई। मैच को टीम गरूडा ने 31 रन से जीत लिया। मैच में टीम गरूडा की ओर से दीपक बोहरा ने 33 गैंद में एक छक्का और पॉंच चौक्के की मदद से 45 रन बनाए तो वहीं राहुल जोशी ने 38 गैंद में 43 रन बनाए।
फिल्ड क्लब में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में रविवार को सूबह दस बजे फाईनल मुकाबला शुरू होगा। फाईनल मुकाबला बेहद रोमांचकारी होगा जिसमें समाज के कई लोग बतौर अतिथि और दर्शक मौजुद रहेंगे। सेमिफाईनल मुकाबले में भी कुछ विदेशी मेहमान ग्राउण्ड पर पहुंचे जिन्हें बतौर अतिथि बिठाया गया, उन्होंने मैच का काफिदेर तक लुत्फ उठाया।

Related posts:

Hindustan Zinc achievesIntegrated ISO Systems certification for its IT Systems

Hindustan Zinc wins at ESG India Leadership Awards -Leadership in Environment and Green House Gas Em...

विश्व जनजाति दिवस पर उदयपुर को मिलेगी सौगात

हिन्दुस्तान जिंक ने बाघदर्रा मगरमच्छ संरक्षण रिजर्व में शुरू किया पौधरोपण अभियान

Hindustan Zinc & SEHER celebrate ten years of Music without Borders

हिंदुस्तान जिंक द्वारा प्ले ग्राउण्ड का शिलान्यास

हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का इवेंट पोस्टर और रेस डे जर्सी लॉन्च

उदयपुर में नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

हिन्दुस्तान जिंक ने इलेक्ट्रिक बल्कर फ्लीट को हरी झंडी दिखाई, ग्रीन लॉजिस्टिक्स के विजन को मजबूती

जीवन तरंग जिंक के संग कार्यक्रम के तहत् किशोरियों को दी मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी

जावर क्षेत्र के विकास में हिन्दुस्तान जिंक का महत्वपूर्ण योगदान

International Zinc Association, along with Hindustan Zinc Limited sign an MoU with Maharana Pratap U...