‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ का उद्घाटन

उदयपुर। पिछले चार दशक से दिव्यांगजन की नि:शुल्क चिकित्सा एवं पुनर्वास के क्षेत्र में कार्यरत देश के अग्रणी नारायण सेवा संस्थान के माली कॉलोनी स्थित बहुमंजिला नव परिसर ‘ वर्ल्ड आफ ह्यूमैनिटी’ का उद्घाटन रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश से आए संस्थान सहयोगी, भामाशाह एवं सेवा मनीषी केन्या से कुंवर भाई, यूके से प्रकाश नदरानी, हरीश श्रीधर यूएसए से लीना दवे, तंजानिया से भरत भाई परमार और गुड़गांव से डॉ. सुरेंद्र प्रसाद गर्ग, मुंबई से चंद्रकांत भाटिया, दिल्ली से डी.सी जोशी की पावन मौजूदगी रही। संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’, सह संस्थापिका कमलादेवी, अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, निदेशक वंदना अग्रवाल, जगदीश आर्य, देवेंद्र चौबीसा, पलक अग्रवाल, महर्षि अग्रवाल ने शुभ मुहूर्त में यज्ञात्मक हवन कर विश्व में सुख – शांति की कामना की। भवन का निर्माण कार्य 8 फरवरी 2020 को आरंभ हुआ था। करीब 2 लाख 40 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में निर्मित भवन में तीन भूतल सहित 11 मंजिल है। भवन में 450 बेड के अस्पताल, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आर्टिफिशियल लिंब वर्कशॉप, फिजियोथैरेपी, आवासीय विद्यालय, कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र, भोजन शाला सहित दिव्यांगों की सेवा के सभी आवश्यक प्रकल्प एक छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि ‘ वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ एक विशाल इमारत मात्रा नहीं है, यह दिव्यांग एवं निर्धन जन के लिए अवसरों की उपलब्धता का प्रवेश द्वार है। उन्होंने इसके निर्माण में सहयोगी भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानवता का यह संसार दिव्यांगों की चिकित्सा और पुनर्वास के साथ उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने में अधिक गति के साथ समर्पित होगा।
कैलाश ‘मानव’ ने कहा कि 1985 में आरंभ हुआ सेवा मिशन आज समाज के सहयोग से आगे बढ़ता देख खुशी हो रही है। हमने दिव्यांगों का जीवन संघर्ष बहुत करीब से देखा है। जब कोई इंसान चल नहीं पाता, बोल नहीं पाता या अपने दैनंदिन कार्य में हर वक्त सहारे की अपेक्षा रखता हो, तब उसे अपनी शारीरिक अक्षमता का ही अहसास नहीं होता बल्कि उसकी आत्मा भी घायल हो होती है। मुझे विश्वास है कि मानवता का यह संसार समाज के सहयोग से सदैव रोशन रहकर लोगों के दुख-दर्द निवारण में सहायक होगा । इससे पूर्व 27 नवंबर को इस भवन का वास्तु पूजन जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्यसभा सदस्य चुन्नीलाल गरासिया, विधायक ताराचंद जैन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत के सानिध्य में 101 कन्याओं के महापूजन के साथ संपन्न हुआ।

Related posts:

बामनिया कलां में वृक्षारोपण

11 दिवसीय ओलंपिक फेस्टिवल का समापन

फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और पत्नी की जमानत खारिज

Mental Health Week Celebrated at Pacific Institute of Medical Sciences, Udaipur

नारायण सेवा में कम्प्युटर प्रशिक्षण बैच का समापन

‘‘चंद्रयान 3 के बाद इसरो का अंतरिक्ष अन्वेषण’’ विषय पर तकनीकी वार्ता आयोजित

वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल का 7वां संस्करण 7 से 9 फरवरी तक

हिन्दुस्तान जिंक का एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम आईएसओ 31000 :2018 से प्रमाणित

नारी शक्ति से जल शक्ति’ की नजीर बनेगा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान

राजस्थान दिवस पर हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित सखी फेस्ट में स्वाद और समृद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम का...

जिंक द्वारा सिंघावतों का वाडा में वाटर एटीएम का शुभारंभ

Hindustan Zinc organizes summer camp under its Shiksha Sambal Initiative