श्रीराम सुपर 111 गेहूँ बीज से गेहूँ उत्पादकता बढ़ी

उदयपुर। डीसीएम श्रीराम लि. की युनिट श्रीराम फार्म सोल्यूशन्स की ओर से पेश किए गए श्रीराम सुपर 111 सीड से राजस्थान के किसानों की गेंहू उत्पादकता बढ़ी है। श्रीराम फार्म सोल्यूशन्स ने फसल उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक एवं अनुसंधान-उन्मुख प्रोडक्ट विकसित किए हैं। लॉन्च के बाद से ही श्रीराम सुपर 111 गेहूँ बीज किसानों में बेहद लोकप्रिय हो रहा है जिसे श्रीराम फ़र्टिलाइज़र्स एण्ड कैमिकल्स के गेहूँ वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया है।
श्रीराम सुपर 111 गेहूँ बीज का दाना बड़ा और चमकदार होता है। इससे चारा भी ज़्यादा मिलता है और इस गेहूँ से बनी ‘चपाती’ अच्छी गुणवत्ता की होती है। इन्हीं विशेषताओं के चलते श्रीराम सुपर 111 गेहूँ बीज राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात के किसानों की पहली पसंद बन गया है।
पिछले वर्ष श्रीराम फार्म सोल्यूशन्स की ओर से दिये गये एक डेमो के बाद भीलवाड़ा से किसान भोलेनाथ योगी ने अपनी 4 एकड़ ज़मीन में श्रीराम सुपर 111 गेहूँ बीज बोया। उनके खेत की उत्पादकता 25 क्विंटल/ एकड़ रही, जो अन्य किस्मों की तुलना में तकरीबन 5 क्विंटल/ एकड़ अधिक है। इससे उनका मुनाफ़ा 8000-10,000 रूपये प्रति एकड़ बढ़ गया। उन्होंने बताया कि इस किस्म में हर पौधे पर ज़्यादा टिलर्स लगते हैं, बाली की लंबाई और दानों की संख्या भी अधिक होती है। हर बाली में 75-80 दाने होते हैं जबकि अन्य किस्मों में यह संख्या 55-60 होती है। खराब मौसम में भी फसल गिरने की समस्या नहीं आई। टोंक के किसान नरेन्द्र चौधरी ने 5 एकड़ ज़मीन में श्रीराम सुपर 111 बोया। उनकी उत्पादकता 25-26 क्विंटल/ एकड़ रही, जो अन्य लोकप्रिय किस्मों की तुलना में 3-4 क्विंटल / एकड़ अधिक है। इससे उनका मुनाफ़ा 6000 रूपये प्रति एकड़ बढ़ गया।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक द्वारा प्रदेश में 5 जिलों के 95 गांवों में पशुस्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

प्रो. भाणावत एवं डॉ. सोनी का अनुसंधान पत्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत

फ्लिपकार्ट ने देशभर में सप्लाई चेन में विस्तार किया

पीआईएमएस में शुरू हुई कोरोना जांच

उदयपुर और दरीबा के अस्पतालों को वेंटिलेटर्स भेंट

हिन्दुस्तान जिंक में खदानों में नेतृत्व कर रही हैं महिलाएं

Indira IVF organises first ever national ‘REPRO Quiz’

JK TYRE RECORDS EXCELLENT PERFORMANCE IN Q3 FY 2020-21

महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. द्वारा उदयपुर में सीपीसीबी 4+ डीजल जेनरेटर की बिल्कुल नई रेंज लॉन्च

Cellecor Gadgets Ltd. Partners with EPACK Durable to Strengthen Air Conditioner Manufacturing

ZINC FOOTBALL ACADEMY WIN HEARTS WITH BRAVE PERFORMANCE IN PUNJAB

फिनो पेमेंट्स बैंक ने चैथी तिमाही में लाभ दर्ज किया