सिटी पैलेस में मेवाड़ पेंटिंग्स पर न्यूयॉर्क की मरीना रूइज़ का विशेष व्याख्यान

उदयपुर : महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा सिटी पैलेस में मेवाड़ पेंटिंग्स पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस व्याख्यान का संचालन न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की पेपर संरक्षक मरीना रूइज़ ने किया।
मरीना रूइज ने मेवाड़ पेंटिंग्स की सूक्ष्म और कलात्मक प्रक्रियाओं पर विशेष विचार रखें। उन्होंने आधुनिक तकनीकी फोटोग्राफी की मदद से पेंटिंग्स की संरचना और उनके संरक्षण के लिए अपनाई जाने वाली कई नवीन विधियों पर भी प्रकाश डाला। वह उदयपुर के सिटी पैलेस संग्रहालय में संरक्षण टीम के साथ मेवाड़ चित्रकला की सामग्री और तकनीकों को समझने और अध्ययन करने के लिए काम कर रही हैं।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने जानकारी दी कि मरीना रूइज़-मोलिना 2010 से न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के पेपर संरक्षण विभाग में कार्यरत हैं। वह एशियाई कला विभाग की पेपर संरक्षण सम्पर्क अधिकारी के रूप में कार्य करती हैं, जो भारत और दक्षिण पूर्व एशियाई उपमहाद्वीप में बने संग्रहालय के चित्रों और प्रिन्टों की देखभाल करती हैं। मरीना उन संग्रहों के संरक्षण और रख-रखाव में विशेषज्ञता रखती हैं, जो सूक्ष्मजीवों से खराब हो जाती है। उन्होंने मैड्रिड, स्पेन में स्कूल फॉर कंज़र्वेशन ऑफ कल्चरल हेरिटेज से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। 2008 से अमेरिकन इंस्टिट्यूट फॉर कंजर्वेशन की सदस्य, मरीना अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर व्याख्यान देती हैं, मरीना एक शिक्षिका होने के साथ मार्गदर्शक और लेखिका भी हैं।

Related posts:

जावर स्थित जिंक फुटबॉल स्कूलों में ग्रासरूट प्रशिक्षण फिर से शुरू

सीवरेज के पानी को उपचारित कर दुबारा उपयोग में लाकर लाखों लीटर पानी बचा रहा है हिन्दुस्तान जिंक

नारायण सेवा संस्थान का अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड-2024

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा उदयपुर विशिष्ट सभा घोषित

फील्ड क्लब चुनाव नतीजे : सेक्रेटरी पर फिर ‘मन-वानी’’, उपाध्यक्ष पर महकी श्रीमाली की बगिया, कोषाध्याक...

‘डिजिटल-फास्ट’ एक नाट्य संदेश का मंचन

डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया ‘वोटरी’ का शुभारम्भ

पत्रकार हितों के लिए जार प्रतिबद्ध : हरिबल्लभ मेघवाल

सांई तिरूपति विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस पर संगोष्ठी आयोजित

डॉक्टर्स डे पर पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में वृक्षारोपण

रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा द्वारा शौर्य दिवस पर रक्तदान शिविर

8 वर्षीय आहना कर रही है कथाओं, भजन व शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से बच्चों में सांस्कृतिक चेतना का प्र...