श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में पर्यूषण महापर्व पर धर्म आराधना संपन्न

मिच्छामी दुक्कडम के साथ मनाया संवत्सरी महापर्व
उदयपुर।
 न्यू भूपालपुरा जैन श्वेतांबर मंदिर संघ ट्रस्ट उदयपुर की ओर से न्यू भूपालपुरा स्थित प्रभु श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय (Sri Muni Suvrata Swami Jinalaya) में 12 सितंबर से प्रारंभ हुई पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व (Paryushan Mahaparva) की धर्म आराधना सरल स्वभावी परम पूज्य साध्वीजी भगवत कीर्ति रेखा श्रीजी म. सा. की सुशीष्या श्री दर्शन रेखा श्रीजी मासा  आदि ठाणा की पावन निश्रा में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुई।


उपाध्यक्ष देवेंद्र मेहता (Devendra Mehta) ने बताया कि महापर्व में प्रतिदिन कई श्रावक श्राविकाओं ने प्रात: प्रवचन एवं  शाम को प्रतिक्रमण का लाभ लिया। महावीर जन्म वाचन दिवस के पावन अवसर पर जिनालय में प्रभु की विशेष अंग रचना की गई एवं मंदिरजी को विशेष रूप से फूलों एवं दीपक की रोशनी से जगमग कर सजाया गया। इस दौरान महा पूजन का मांगलिक एवं धार्मिक आयोजन हुआ। रात्रि में परम पूज्य आचार्यश्री निपुण रत्न सुरेश्वरजी महाराज की पावन निश्रा में श्रावकों का प्रतिक्रमण हुआ उसके पश्चात अष्ट मंगल और चौदह सपनों के बाद आचार्यश्री ने जन्म वाचन के बारे में विस्तार से बताया।
मेहता ने बताया कि मुख्य सभी धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थित सभी श्रावक श्राविकाओं ने दर्शन, सेवा, पूजा, वंदन, प्रवचन, प्रतिक्रमण, चढ़ावे एवं प्रभावना का लाभ लिया। इसके लिए न्यू भूपालपुरा जैन श्वेतांबर संघ और आचार्य जग्गचंद्र सुरेश्वरजी आराधना भवन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सहयोग के लिए धन्यवाद आभार एवं अनुमोदना की। मंगलवार को संवत्सरी के पावन अवसर पर उपस्थित श्रावक श्राविकाओं ने प्रतिक्रमण के बाद सामूहिक रूप से मिच्छामी दुक्कड़म कर एक दूसरे से क्षमा याचना की।

Related posts:

राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट चैंपियनशिप -2019 में गोवा को पराजित कर राजस्थान फाइनल में

एक फीडिंग बोतल को तोड़ो, एक जिंदगी को जोड़ो : डॉ देवेंद्र सरीन

श्रीराम और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराजसिंह को रामलला प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण

कोटक महिंद्रा बैंक ने लॉन्च किया मर्चेन्ट वन अकाउंट

अकादमी पहुंची लेखक के द्वार, डॉ. भानावत को किया सम्मान समर्पण

रामपुरा आगुचा खदान में 33 वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह आयोजित

Amazon plans training workshop in Udaipur to help MSMEs export their products to 180 countries using...

डॉ. कमलेश शर्मा और अमित शर्मा को मिला ‘लाइफ टाइम मरु रत्न 2023’ पुरस्कार

HIGHEST NUMBER OF PATIENTS EXAMINED FOR ORAL CANCER ON THE OCASSION OF WORLD CANCER DAY

ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ की किरण पोखरना अध्यक्ष व वंदना बाबेल सचिव मनोनित

मतदान दल आत्मविश्वास के साथ काम करें, अतिविश्वास से नहींः जिला निर्वाचन अधिकारी

महावीर स्वामी की पड़