श्रीमाली नवयुवक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हुआ सामूहिक ढूंढोत्सव, 12 बच्चों की हुई सामूहिक ढूंढ

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत ) : श्रीमाली नवयुवक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सामूहिक ढूंढोत्सव का आयोजन शुक्रवार को टाइगर हिल स्थित संस्कार भवन में किया गया। इस विशेष अवसर पर सैकड़ों युवा और उनके परिवारजन एकत्रित हुए और धुंधोत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान 7 बच्चों के साथ साथ 5 बच्चियों की भी ढूंढ की गई। आमतौर पर बच्चों की ही ढूंढ होती है लेकिन श्रीमाली समाज में बच्चियों के जन्म पर भी खुशिया मनाई जाती है और हर बार बच्चियों का भी ढूंढोत्सव आयोजित होता है। जिसके बाद संस्थान के अध्यक्ष प्रकाश श्रीमाली ने उपस्थित जनसमूह को ढूंढोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने और कम खर्च में सामाजिक आयोजन के लिए मदद करते है।
बच्चों के जन्म के बाद आने वाली पहली होली के मौके पर ढूंढोत्सव का आयोजन होता है। ढूंढ का विशेष महत्व माना गया है और माना जाता है कि बच्चे को होलिका दहन के अवसर पर परिक्रमा लगाई जाती है और ढूंढ करते हुए नवजात की बुआ उसे गोद में लेकर बैठती है और समाज के लोग उसे ऊपर लकड़ी बजाते है जिससे माना जाता है कि मासूम का किसी भी शोर या भीड़ से डर दूर हो जाए।
संस्थान के पंकज लटावत ने इस आयोजन की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज में जागरूकता फैल सके। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र दशोत्तर, भगवती लाल दशोत्तर, ललित दुर्गावत, उमेश श्रीमाली,bकार्यक्रम संयोजक हेमेंद्र जगनावत, संरक्षक शांतिलाल ओझा और दिनेश लटावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री श्रीमाली समाज संस्था मेवाड के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली, महिला समिति की अध्यक्ष रेखा श्रीमाली भी मौजूद रही।
ढूंढ के अवसर पर एक विशेष गीत –
हरिया बाग रे हरिया बाग
वागा जा रे बागा जा
हरिया विचे तोर तुरंगी
जा विच वावे चंपा डाली
जू जू चंपा मोटा वेवे
मारो बालक (नवजात बच्चे का नाम) मोटा वेवे

Related posts:

कोनार्क, यूपी, वंडर तथा काठमांडू की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

चौहान राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

महावीर युवा मंच द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत

जिंक की कायड़ माइन राजस्थान की एकमात्र 5-स्टार रेटिंग विजेता से पुरस्कृत

तीन दिवसीय सहकार मेला 14 नवंबर से

Udaipur Grooves Again to Vedanta World Music Festival 2026; Day 1a massive success

देश के भविष्य को शिक्षा के अवसरों से दिशा दिखाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा हिन्दुस्तान जिंक

SAHIL POONIA OF ZINC FOOTBALL WINS BEST GOALKEEPER AWARD IN HIS DEBUT FOR INDIA AT SAFF U-17 CHAMPIO...

कोरोना के 63 पॉजिटिव और मिले

उदयपुर जिला तैराकी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

इंटर स्कूल मिनी मैराथन प्रतियोगिता 9 नवंबर को

हैंड वाशिंग डे पर हिन्दुस्तान जिंक ने दिया स्वच्छता से निरोगी रहने का संदेश