पंचकर्म चिकित्सा शिविर का सफल समापन, रोगियों को मिली अद्भुत राहत

गंभीर बीमारियों में आश्चर्यजनक परिणाम देती है पंचकर्म चिकित्सा पद्धति-वैद्य औदीच्य
उदयपुर : –आरोग्य समिति, राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाज़ार द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय नि:शुल्क पंचकर्म चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शिविर में राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों से आए कई रोगियों ने भाग लिया और आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धति पंचकर्म से लाभान्वित हुए।
शिविर प्रभारी और वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य शोभालाल औदीच्य ने बताया, इस शिविर में कमर दर्द, घुटनों का दर्द, सायटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, माइग्रेन, और फ्रोजन शोल्डर जैसे गंभीर रोगों का उपचार पंचकर्म विधियों से किया गया। पंचकर्म की प्रमुख विधाओं जैसे कटिबस्ती, जानुबस्ती, ग्रीवाबस्ती, शिरोधारा, शिरोबस्ती और रक्तमोक्षण के माध्यम से रोगियों को गहन शारीरिक शोधन-शमन से दीर्घकालिक लाभ प्राप्त हुआ। वैद्य औदीच्य ने बताया, हमारा लक्ष्य आयुर्वेदिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुँचाना और इसे और अधिक लोकप्रिय बनाना है। ऐसे शिविर समाज में आयुर्वेद की पहुँच को व्यापक बनाने में सहायक होते हैं।
वैद्य औदीच्य ने कहा, रोगियों के चेहरों पर संतोष और राहत देखना हमारे प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा विशेषकर पंचकर्म, गंभीर बीमारियों के उपचार में आश्चर्यजनक परिणाम देती है। इस प्रकार के नि:शुल्क शिविर समाज में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे अधिक पहुंच योग्य बनाने का उत्कृष्ट साधन हैं। शिविर के सफल संचालन में डॉ. ज्योतिसिंह देवल, डॉ. शैलेन्द्र शर्मा, वैद्य संजय माहेश्वरी, नर्स इंदिरा डामोर, वंदना शक्तावत, अंजना बारोठ, कंपाउंडर कंचन डामोर, हेमंत पालीवाल, चन्द्रेश परमार, कन्हैयालाल नागदा , परिचारक गजेंद्र आमेटा, निर्मेयसिंह भाटी, लालूराम गमेती आदि का महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ।

Related posts:

आरएलडीए ने राजस्थान में रेलवे भूमि के पुनर्विकास योजना पर स्टेकहोल्डर्स के साथ की चर्चा

53वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता में हिन्दुस्तान जिंक की लगातार तीसरी जीत

5 जुलाई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी शहीद मेजर मुस्तफ़ा बोहरा को मरणोपरांत शौर्यचक्र से सम्मा...

गीतांजली में मदर्स डे पोस्टर का भव्य विमोचन

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन पूजा यज्ञ महामहोत्सव का भव्य श्रीगणेश

कानोड़ मित्र मंडल द्वारा योग प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर 19 को

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4

देवेन्द्र सिंह राव की कृति तुम्हारे लिए का विमोचन

एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता रस रंग 2025-26 का समापन

Hindustan Zinc empowersover 10 Lakh young minds through quality education in the last 5 years

निःशुल्क आक्सीजन सेवा शुरू