पिम्स हॉस्पिटल में सफेद मोतियाबिंद के टॉपिकल फेको विधि से सफल ऑपरेशन

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने सफेद मोतियाबिंद के टॉपिकल फेको विधि से सफल ऑपरेशन किये।
पिम्स हॉस्पिटल के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों सिरोही में पिम्स हॉस्पिटल द्वारा आई कैंप आयोजित किया गया जिसमें बहुत से मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। इन मरीजों को उमरड़ा स्थित पिम्स हॉस्पिटल में लाया गया और उनके निशुल्क सफेद मोतियाबिंद के टॉपिकल फेको विधि से सफल ऑपरेशन किये गए। ऑपरेशन नेत्र रोग विभाग के प्रमुख डॉ. नितिन सिंह, डॉ. संध्या नागदा और उनकी टीम डॉ. प्रांशु पटेल, ओम प्रकाश, निर्मला, शिव और आनंद ने किये।  

Creative from India to the World