उदयपुर : जिला क्रिकेट संघ उदयपुर के PRO रजनीश शर्मा का आज सुबह तड़के दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक देवलोकगमन हो गया। उनका दाह संस्कार अशोक नगर मोक्ष धाम में कर दिया गया। जिला संघ के पदाधिकारियों के साथ ही जिले के गणमान्य लोग उपस्थित थे। उदयपुर के क्रिकेट प्रेमियों एवं जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों में शोक की लहर फैल गई।
जिला क्रिकेट संघ के PRO रजनीश शर्मा का आकस्मिक निधन
