एचकेजी ऑपन ऑफर के माध्यम से हिस्सेदारी हासिल करेंगे शुगर उद्योगपति श्री कट्टी

उदयपुर: बेलगाम स्थित चीनी उद्योगपति लावा रमेश कट्टी प्रतिष्ठित कट्टी परिवार से संबंधित हैं, ऑपन ऑफर के माध्यम से एचकेजी लिमिटेड के 1,36,50,000 इक्विटी शेयर एकुआयर कर रहे हैं, जिसके बाद  लावा रमेश कट्टी एचकेजी लिमिटेड (बीएसई 539097) का नियंत्रण संभालेंगे। ऑपन ऑफर 23 सितंबर को खुल कर 7 अक्टूबर को बंद होगा। 

Creative from India to the World

हाल ही में लावा रमेश कट्टी को 9 सितंबर से  कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।  कुछ समय पहले कंपनी ने शिवसागर शुगर एंड एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड की ओर आयोजित नीलामी में चीनी मिल, को-जेन प्लांट, इथेनॉल प्लांट, ऑफिस बिल्डिंग, गोदाम और गेस्ट हाउस के अधिग्रहण में सफलतापूर्वक भाग लिया था।  बैंक ने इसके लिए सैद्धांतिक पत्र भी दिया है।