श्री नाकोड़ा ज्योतिष संस्थान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

उदयपुर। श्री नाकोड़ा ज्योतिष संस्थान के रूप रजत परिसर में अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने एवं संस्थापक ज्योतिषाचार्य के अवतरण दिवस पर संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ का हुआ।
अशोकनगर स्थित श्री नाकोड़ा ज्योतिष संस्थान में अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने एवं संस्थापक ज्योतिषाचार्य कांतिलाल जैन के अवतरण दिवस पर रूप रजत भवन में पंडित रामपाल आमेटा एवं टीम द्वारा वाद्य यंत्रों पर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का विधिवत मंत्रोच्चार किया गया। तत्पश्चात भगवान की सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं की मौजूगदी में महाआरती की गई। इस मौके पर भगवान पाश्र्वनाथ एवं नाकोड़ा भेरू की भी आरती एवं मंगल दीपक कर सुख समद्धि एवं खुशहाली की कामना की। लोकाशाह जैन स्थानक के अध्यक्ष एवं ज्योतिषाचार्य कांतिलाल जैन के अवतरण दिवस पर श्रावक संघ के ओंकारसिंह सिरोया, राजेन्द्र खोखावत, ललित चौधरी, सागरमल मेहता, नरेन्द्र सेठ, पूर्व विधानसभाध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, लक्ष्मीलाल वीरवाल, संजय खाब्या सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने उपरना, माला, पगड़ी एवं श्रीफल भेंट कर उन्हें जन्म दिवस की बधाइयां दी। इस अवसर पर आयोजित सुंदरकांड पाठ करने वाले सभी पंडितों का भी संस्थान की ओर से बहुमान किया गया। सुंदरकांड पाठ के बाद संस्थान की ओर से प्रसादी का आयोजन भी रखा गया।

Related posts:

Make the most of your money during Big Bazaar’s ‘Sabse Saste 5 Din’

कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह से मिली वसुंधरा राजे

भाजपा ने उदयपुर शहर विधानसभा से ताराचंद जैन को दिया टिकिट

सोने के बढ़ते दामों के बीच मेलोरा ने राहत दी, अक्षय तृतीया रेंज लॉन्‍च की

KTM organises a spectacular Stunt show in Chittorgarh

नैम्सकॉन 2022 में गीतांजली से डॉ. सुमन, डॉ. करुणा और डॉ. मेधा को एनएएमएस सदस्यता

दिवेर युद्ध विजय: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन का सबसे गौरवमय व स्वर्णिम पृष्ठ

120 दिवसीय अविस्मरणीय चातुर्मास के बाद शासनश्री का विहार

In a first, Hindustan Zinc deploys India’s first ever Battery-Operated Vehicle into underground mini...

कार्मिक अकाउंट को जीरो करने का पर्व है पर्युषण : मुनि सुरेशकुमार

शिक्षा संबल की कक्षाओं से अवकाश में भी जुड़े हजारों विद्यार्थी

भगवान बिरसा मुण्डा के योगदान को आमजन तक पहुंचाना हमारा दायित्व- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा