फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4

सुपर 7, पेसमेकर, एलिट स्ट्राइकर ने जीते अपने मुकाबले
उदयपुर :
फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4 के आज खेले गए 40 वर्ष आयु वर्ग के पहले मुकाबले में सुपर 7 ने जे.के. फिजियो को 41 रनों से हराया। सचिव उमेश मनवानी एवं कोषाध्यक्ष गौरव सिंधवी ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर 7 की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाएं। सुपर 7 की ओर से जय खाब्या ने 34 रन , जॉय सुहालका ने 30 रन और दक्ष मेहता ने 28 रनों का योगदान दिया। जवाब में के के फिजियो की टीम निर्धारित 6 ओवर में 75 रन ही बना सकी।पीयूष देवपुरा ने 24 रनों का योगदान दिया। जय खाब्या को मेन ऑफ द मैच चुना गया।


कार्यकारिणी सदस्य ध्रुवी नलवाया, कविता कुमावत, भानु प्रताप सिंह, अमित कोठारी ने बताया कि महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में टीम पेसमेकर ने टीम अविस रॉकस्टार को एकतरफा मुकाबले में 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम अविस रॉकस्टार ने निर्धारित 6 ओवर में वनिता सिंघवी के नाबाद 25 रनों की बदौलत 46 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में टीम पेसमेकर ने बिना किसी विकेट खोये 2.4 ओवर में 47 रन बना जीत दर्ज की । हृदयांशी सिंह तंवर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की बदौलत 42 रन नाबाद बनाएं। हृदयांशी सिंह तंवर को वूमेन ऑफ द मैच चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्य जितेश वनवारिया, गौरव व्यास, सुलभ धर्मावत ने बताया कि 40 वर्ष आयु वर्ग के दूसरे मुकाबले में एलिट स्ट्राइकर ने गली ग्लाइडर्स को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गली ग्लाइडर्स ने निर्धारित 6 ओवर में पांच विकेट खोकर 83 रन बनाएं। हितार्थ दलाल ने मात्र 10 बॉल में 32 रनों का योगदान दिया। एलिट स्ट्राइकर के अमन अग्रवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट प्राप्त किया। जवाब में एलिट स्ट्राइकर ने 84 रनों के लक्ष्य को 3.2 ओवर में हासिल कर लिया। एलिट स्ट्राइकर के सिद्धार्थ दक को अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts:

रंग लाए सांसद सीपी जोशी के प्रयास

श्रीनाथजी की सुरक्षा-सेवा में समर्पित श्रीनाथ गार्ड

राहगीरों और जरूरतमंदों को छाते बांटे

विवेक से करें सोशल मीडिया का उपयोग : प्रशांत अग्रवाल

मुख्यमंत्री ने मेवाड़ को दी सड़कों की सौगात

उदयपुर के नये जिला कलक्टर ने पदभार ग्रहण किया

आईसीएमएम के साथ पार्टनरशिप से हिंदुस्तान जिंक का सस्टेनेबल, फ्यूचर.रेडी ऑपरेशन्स के लिए कमिटमेंट और ...

राजस्थान में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, 11 मंजिला है हॉस्पिटल

बच्चन की जयंती पर चित्तौड़ा की सूक्ष्म पुस्तिका का विमोचन

ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले 73 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मृत्यु

वीरविनोद ग्रंथ में संगृहीत संस्कृत प्रशस्तियों का भावानुवाद

उदयपुर की झरना ने पार किया इंग्लिश चैनल