स्वर्ण लेक ज्वेलर्स का शुभारंभ रविवार को

उदयपुर। स्वर्ण लेक ज्वेलर्स (Swarn Lake Jewelers) के नवीन प्रतिष्ठान का शुभारंभ रविवार 15 अक्टूबर को किया जाएगा। शोरूम का उद्घाटन मेवाड़ राजपरिवार की श्रीमती निवृत्तिकुमारी मेवाड़ (Smt. Nivruti Kumari Mewar) द्वारा किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी निदेशक प्रदीप पोरवाल (Pradeep Porwal) तथा कार्तिक पोरवाल (Karthik Porwal) ने दी। इस अवसर पर राजस्थान सरार्फा संघ के संरक्षक इन्द्रसिंह मेहता (Indersingh Mehta) , उदयपुर सरार्फा संघ के अध्यक्ष यशवंत आचंलिया (Yashwant Achanalia,), निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
प्रदीप पोरवाल ने बताया कि स्वर्ण लेक ज्वेलर्स पिछले कई वर्षों से ग्राहकों की सेवा प्रदान कर रहा है। कई ग्राहक वर्षों से पीढ़ी दर पीढ़ी हमारे प्रतिष्ठान से जुड़े हुए हैं। बीआईएस हॉलमार्क ज्वेलरी का उदयपुर में जबसे चलन हुआ तबसे ही स्वर्णलेक ज्वेलर्स प्रमुख रूप से अग्रणी रहा है। अब समय की मांग, पार्किंग की प्रमुख समस्या को देखते हुए एवं ग्राहकों की सुविधा के लिए शहरकोट से बाहर की ओर भट्टजी की बाड़ी, मधुबन में हमारे प्रतिष्ठान के नवीन शोरूम का उद्घाटन होने जा रहा है।
पोरवाल ने बताया कि शोरूम का उद्घाटन मेवाड़ राजपरिवार की श्रीमती निवृत्तिकुमारी मेवाड़ द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों एवं ग्राहकों की उपस्थिति रहेगी। इस नवीन शोरूम को नई पीढ़ी को सौंपना हमारी प्राथमिकता है।
कार्तिक पोरवाल ने बताया कि शोरूम में सोना, जड़ाऊ पोलकी, कुंदन, डायमंड चांदी के आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध रहेगी। साथ ही परम्परागत ज्वेलरी जिसमें प्रमुख रूप से गोल्ड तुसी के सेट, कांकण, बाजूबंद, छपाईआड़, नोगरी तथा चांदी के बर्तन, मूर्ति, शुद्ध चांदी के सिक्के एवं ज्वेलरी तथा डायमंड में आईजीआई सर्टिफाइड ज्वेलरी उपलब्ध होगी जो कि शादी-पार्टी में गिफ्ट आर्टिकल के लिए भेंट की जाती है, उपलब्ध होगी।
उल्लेखनीय है कि स्वर्ण लेक ज्वेलर्स का यह दूसरा शोरूम है। इसका पहला शोरूम 30 वर्ष पहले बड़ा बाजार एवं 20 वर्षों से मोती चोहट्टा में संचालित हो रहा है जो कि पीढ़ी दर पीढ़ी विश्वसनीयता के साथ ग्राहकों की पसंद बना हुआ है।

Related posts:

पूर्व भारतीय फुटबाॅलर क्लाइमेक्स लॉरेंस ने किया 44 वें ऑल इंडिया मोहन कुमारमंगलम हिंद जिंक फुटबॉल टू...

BOSS Appliances Introduces India's First Hand Blender with a Revolutionary 5-Year Warranty

जिंक द्वारा कायड में सीएसआर के तहत् अगंदान हेतु जागरूकता सत्र आयोजित

Hindustan Zinc Unveils a New Campaign#ZincCity: Uniting Udaipur Through a Vibrant Cultural Tapestry

हिंदुस्तान जिंक से पहले एलएनजी वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया

मेलोरा ने चार फेस्टिव कलेक्शन्स का लॉन्च किया, देशभर में दे रहा है डिलीवरी

हाउ उदयपुर स्विगीड 2022

पीआईएमएस में 510 ग्राम वजनी पथरी का सफल ऑपेरशन

मौद्रिक नीति पर एचडीएफसी बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री अभीक बरुआ की टिप्पणी

कप्तान रवि बिश्नोई की अगुवाई में मारवाड़ स्पार्टन्स की 51 रनों से दमदार जीत

ट्रेण्ड्स ने ब्राण्ड न्यू विंटर वियर लाइन कलेक्शन लांच किया

फील्ड क्लब में पिकल बॉल कोर्ट और बॉक्स क्रिकेट के आगाज के साथ खिलाड़ियों को नवाजा