टखमण 28 आर्ट गैलेरी का शुभारंभ

उदयपुर । टखमण 28 आर्ट गैलेरी का शुभारंभ बुधवार को संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उद्योगपति प्रभास राजगढिया एवं टखमण के संस्थापक एवं वरिष्ठ चित्रकार सुरेश शर्मा उपस्थित थे।

सुरेश शर्मा ने बताया कि टखमण संस्थान विगत 55 वर्षों से समसामयिक कला के क्षेेत्र में निरन्तर सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। इस संस्था से जुडे कई कलाकार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर चुके है।

टखमण 28 आर्ट गैलेरी के संचालक संदीप पालीवाल ने बताया कि इस गैलेरी में देश विदेश के कई प्रतिष्ठित कलाकारों में से सुरेश शर्मा, एल.एल. वर्मा, विद्यासागर उपाध्याय, नाथूलाल वर्मा, सी.पी. चौधरी, ललित शर्मा, गौरी शंकर, मीना भाया, निर्मल यादव, युगल शर्मा, दिनेश उपाध्याय, आर. के. शर्मा, रघुनाथ शर्मा, जयेश सिकलिकर, दिलीप सिंह चौहान, सुनीत गडीयाल, मीनू श्रीवास्तव, अशोक गाडे इत्यादि कलाकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। इस गैलेरी में 200 से ज्यादा पेंटिग, प्रिंट एवं मूर्तियों इत्यादि को प्रदर्शित किया गया है।

Related posts:

Maharana of Mewar Charitable Foundation to organize 40th Maharana Mewar Foundation Annual Student Aw...

हिंदुस्तान जिंक मामले में एनजीटी ने लगाई आवेदक को फटकार

नारायण सेवा संस्थान का दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित शीतकालीन शैक्षिक शिविरों में 1600 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित

एचडीएफसी बैंक ने ग्रामीण भारत के किसानों के लिए ‘ई-किसान धन’ ऐप लॉन्च किया

Hyundai Motor India Launches ‘Grameen Mahotsav’

राजस्थानी सुरों से सजी सारंगी, भारत, पुर्तगाल और जिम्बाब्वे के सुर संगम के नाम रही शाम

WOBBLE DISPLAYS MAKES HISTORY WITH INDIA'S BIGGEST EVER TELEVISION: THE WOBBLE MAXIMUS SERIES 116.5-...

ऐमरा द्वारा भारत के नंबर वन मोबाइल ब्रांड श्योमी को खुली चिट्ठी

एक स्वर में आजीवन सदस्य बोले-खेलगांव का सर्वांगीण विकास और ओलंपिक स्तरीय प्रतिभाएं तराशना हमारा ध्ये...

एक्यूप्रेशर के द्वारा स्वचिकित्सा उपचार शिविर का आयोजन 15 से

उज्जैन अंतर्राष्ट्रीय कलापर्व में उदयपुर के चित्रसेन को राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान