मुनि सुरेशकुमार का महाप्रज्ञ विहार में चार्तुमास प्रवेश आज

उदयपुर। जैन तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि सुरेशकुमार, सहवर्ती मुनि सम्बोधकुमार ‘मेघांश’ का बुधवार को महाप्रज्ञ विहार में चार्तुमास प्रवेश होगा।
तेरापंथ सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने बताया शासनश्री मुनि सुरेशकुमार का उदयपुर में यह चौथा चातुर्मास होगा। मुनिवर बुधवार प्रात: 8 बजे डॉ. विनोद पोरवाल के निवास से विहार कर परमानंद गार्डन, पाइनकोन प्रीस्कूल, भैरव बाग होते हुए महाप्रज्ञ विहार में प्रवेश करेंगे। मुनिश्री का 2023 में 65वाँ व मुनि सम्बोधकुमार का 26वाँ चार्तुमास होगा। उल्लेखनीय है पाँच माह के चार्तुमास में प्रतिदिन प्रात: 8.30- 9.30 जैन आगम आधारित प्रवचन के साथ रविवार को मोटिवेशनल प्रवचन होंगे। दोपहर 2.30-3.30 बजे उपासना व रात्रि 8.30 बजे अहर्त वंदना भक्तामर, प्रतिक्रमण की कक्षाएं आयोजित होगी। कच्छारा ने बताया कि प्रत्येक रविवार को सुबह 8 से 8.30 बजे भक्तामर व प्रेक्षाध्यान आहूत होगा। रैली के साथ महाप्रज्ञ विहार में प्रवेश के बाद आयोजित स्वागत समारोह में साधना को वर्धमान बनाने की दिशा की ओर संकल्प स्वीकार करेंगे।

Related posts:

Mylan Secures DCGI Approval in India for Pretomanid, a Treatmentfor Highly Drug-Resistant Forms of T...

दुर्लभ बीमारी ‘प्यूट्ज जेगर्स सिंड्रोम (पी.जे.एस)’ से पीडि़त रोगी का गीतांजली हॉस्पिटल में सफल इलाज

जेके टायर ने 80 प्रतिशत सस्टेनेबल, रिसाइकिल्ड और रिन्यूएबल मैटीरियल से पीसीआर टायर विकसित किया

‘ थेराबैंड एक्ससाईज ’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आदिवासी महिलाओं द्वारा संचालित इकाई के पेवर ब्लॉक से निर्मित कलडवास से मुख्य आयड नदी तक 600 मीटर सडक...

कैडवेरिक घुटने आर्थाेप्लास्टी कॉन्क्लेव

लोकसभा आम चुनाव- 2024

सांसद डॉ रावत ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर माइन्स में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित

JK Tyre Net Profit Zooms in Q1FY24

एरियल पुरुषों से करता है कपड़े धोने की अपील

JK Tyre Net Profit jumps 3.7x in Q3 to Rs.209 Cr