मुनि सिद्धप्रज्ञ का अभिनंदन

उदयपुर। मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ ने कहा कि मुनि सिद्धप्रज्ञजी के आने से हमारा परिवार वर्धमान हो गया। गुरू की कृपा हो तो आप चाहे वो सब आपके हिस्से में आ जाते है। मुनि सिद्धप्रज्ञ ने अपने अभिनंदन में कहा कि यूं तो चार्तुमास संतों का आना नहीं होता, किन्तु जहां गुरुकृपा होती है वहा सब कुछ संभव है। मेरा अंत:करण हमेशा मुनि सुरेशकुमार के प्रति सर्वात्मना समर्पित रहा। मैं आपके सहयोगी के रुप में अपना सर्वांगीव विकास कर सकंू, यही मंगल कामना। कार्यक्रम में तेरापंथ सभाध्यक्ष अर्जुन खोखावत, मंत्री विनोद कच्छारा, महिला मंडल अध्यक्षा सीमा बाबेल, तेयुप अध्यक्ष विक्रम पगारिया ने स्वागत में विचारों की प्रस्तुति दी।
बारह व्रत कार्यशाला सम्पन्न :
महाप्रज्ञ विहार में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा आयोजित सात दिवसीय बारह व्रत कार्यशाला सम्पन्न हुई। सप्त दिवसीय कार्यशाला में ध्यान साधक मुनि सुरेशकुमार ने श्रावक श्राविकाओं को एक-एक व्रत का विश्लेषण कर प्रशिक्षण दिया। तेयुप अध्यक्ष विक्रम पगारिया ने कार्यशाला के सफल आयोजन में मुनि वृन्द के प्रति कृतज्ञता व श्रावक समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।
ए देश मेरे गायन प्रतियोगिता बैनर लोकार्पित :
आजादी के अमृत महोत्सव पर महिला मंडल के तत्वाधान में आयोजित होने वाले युगल गायन प्रतियोगिता ‘ए देश मेरे’ के बैनर का लोकार्पण मुनि सुरेशकुमार के सान्निध्य में हुआ। कन्या मंडल प्रभारी श्रीमती हनी पोरवाल ने मुनिश्री सुरेशकुमार के सान्निध्य में कन्या मंडल राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता के साथ कन्या मंडल उदयपुर की उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर ‘कनेक्ट टू करेक्ट’ ऑनलाइन गेम निर्माता रौनक कोठारी का महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती सीमा बाबेल, तेरापंथ सभा पदाधिकारीगण ने ओपरणा ओढ़ाकर व साहित्य भेंट कर सम्मान्नित किया। महिला मंडल अध्यक्षा व कन्या मंडल प्रभारी ने अधिवेशन में सहभागी रही सहसंयोजिका निष्ठा पोरवाल, साक्षी हिरण, खुशी पोखाल, झील पोरवाल को सम्मानित किया।

Related posts:

युवा संस्कार शिविर ‘उत्कर्ष 2023’ का शुभारंभ

पीआईएमएस उमरड़ा में अत्याधुनिक तकनीक वाली नई सीटी स्केन मशीन का हुआ उद्घाटन

टाटा ट्रस्ट्स द्वारा कोरोना से बचाव के लिए 500 करोड की मदद

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन: लिबर्टी व दिल्ली चैलेंजर्स के बीच होगा खिताबी मुकाबला

माउंटेन ड्यूविलेज कनेक्ट प्रोग्राम चित्तौडग़ढ़ पहुंचा

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का शुभारंभ

गंगा यमुना जैसी पावन है माँ, संतान के सभी दु:ख हर लेती है मां

एरियल पुरुषों से करता है कपड़े धोने की अपील

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री पहुंचे फ्लिक्‍सबस मुख्‍यालय, निवेश, नौकरियों और बस ऑपरेटर्स के डिजिटल सशक्...

Drone Trial eases the Survey of Zawarmala Mine’s Inaccessible areas

FOUR ZINC FOOTBALL ACADEMY PLAYERS SELECTED FOR NATIONAL CAMP IN JAMMU AND KASHMIR

मेवाड़ की खनिज सम्पदा समृद्धि की पर्याय