नन्हीं उंगलियों ने उकेरे कोरे कागज पर आराध्य के चित्र

उदयपुर। आचार्य महाश्रमण दीक्षा कल्याण महोत्सव के आठ दिवसीय कार्यक्रम के तहत तेरापंथ सभा द्वारा मुनि सुरेशकुमार के सान्निध्य, मुनि सम्बोध कुमार ‘मेधांश’ के मार्गदर्शन में शांतिदूत चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कोरे कागज पर पेंसिल स्केच व क्रेयॉन्स से नन्हीं उंगलियों ने आराध्य के चित्र उकेरे। प्रतियोगिता में निणार्यक के तौर पर प्रसिद्ध आर्टिस्ट दिनेश कोठारी, बेला जैन, व रश्मि पगारिया उपस्थित थे।
इस मौके तेरापंथ सभाध्यक्ष अर्जुन खोखावत, मंत्री विनोद कच्छारा, कार्यक्रम संयोजक सुबोध दुग्गड़ ने भावपूर्ण विचारों की प्रस्तुति देते हुए प्रतियोगियों के प्रयासों की सराहना की। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजिका नेहा चपलोत व आभार नमिता कोठारी ने जताया।
ये रहे विजेता :
प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में जसवी जैन प्रथम, रैनी डांगी द्वितीय तथा लोव्या डांगी तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर ग्रुप अर्पिता बाबेल प्रथम, मेघा खाब्या द्वितीय तथा प्रीति जैन तृतीय रही। सभी विजेताओ को 7 मई को मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा ।

Related posts:

सात माह की बच्ची को मिली दुर्लभ ट्यूमर से निजात

पेरिस ओलंपिक की शॉटगन टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी उदयपुर की महेश्वरी चौहान

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम का आगाज़

पॉलीबियन ने विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया

राजस्थान के पहले शोल्डर केडेवरीक ओर्थोप्लासी कोर्स का पिम्स उदयपुर में सफल आयोजन

अपनी दरों में फिलहाल कटौती शुरू नहीं करेगा रिज़र्व बैंक : बरूआ

सेवा अभिव्यक्ति नहीं अनुभूति है:  ललित प्रभ

गीतांजली में दुर्लभ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

अरे वाह, इतने बढिय़ा कपड़े महिलाओं ने बनाए हैं

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत विद्यतजन सम्मान ...

तेरापंथ युवक परिषद द्वारा अभिनव सामायिक का आयोजन

सिटी पैलेस संग्रहालय में दुर्लभ चित्रित एवं मुद्रित मानचित्रों की प्रदर्शनी