माँ-पुत्र दोनों का पहली बार चातुर्मास उदयपुर शहर में

उदयपुर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि सुरेशकुमार व साध्वी परमप्रभा दोनों का 2023 में उदयपुर शहर में चातुर्मास होगा। आचार्य महाश्रमण द्वारा यह घोषणा की गई है। यह जानकारी तेरापंथ समाध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने दी।
खोखावत ने बताया कि ध्यान साधक शासनश्री मुनि सुरेशकुमार का चातुर्मास प्रज्ञा शिखर महाप्रज्ञ विहार भुवाणा एवं साध्वी परमप्रभा का चातुर्मास तेरापंथ भवन अणुव्रत चौक में होगा। उल्लेखनीय है कि शासनश्री मुनि सुरेशकुमार के सहवर्ती मुनि  सम्बोधकुमार ‘मेधांश’ व साध्वी परमप्रभा की सहवर्तीनी साध्वी विनीतप्रभा संसार पक्षीय पुत्र और माँ हैं। पच्चीस वर्ष के दीक्षा पर्याय में पहली बार दोनों का एक ही शहर में चातुर्मास होगा। सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने बताया कि इसी वर्ष नवम्बर माह में दोनों का दीक्षा रजत जयंति समारोह है। मुनि सुरेशकुमार 25 जून को महाप्रज्ञ विहार तथा साध्वी परमप्रभा 28 जून को तेरापंथ भवन में चातुर्मास के लिए प्रवेश करेंगे। चार्तुमास 2 जुलाई को प्रारंभ होगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष श्रावण 2 होने से पाँच माह का चार्तुमास होगा। चार्तुमास का समापन 27 नवम्बर को होगा।

Related posts:

अमेजन ने किया अपनी पैंट्री सर्विस का विस्तार, भारत में 300 से अधिक शहरों में उपलब्ध हुई सेवा

राज्य सरकार करेंगी माटी के लाल का सम्मान - टाक

पिम्स हॉस्पिटल में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद बंद किया

जिंक फुटबॉल अकादमी ने अपने गढ़ ज़ावर में जीत हासिल की, राजस्थान लीग 2023-24 के पहले घरेलू मैच में दब...

एशियन पेंट्स एपेक्स अल्टिमा प्रोटेक के नये विज्ञापन में रणबीर कपूर का डबल रोल

Mustard Model Farm Projectin the key role in making India Self-reliant on Oilseed production

ऐमरा द्वारा भारत के नंबर वन मोबाइल ब्रांड श्योमी को खुली चिट्ठी

दस दिवसीय नि:शुल्क विशाल आयुर्वेद अन्तरंग शल्य चिकित्सा शिविर 14 दिसम्बर से

वीआईएफटी के सर्टिफिकेट प्रोग्राम में विद्यार्थियों ने सीखी डिजिटल मार्केटिंग एंड विडियो एडिटिंग की ब...

‘वाणिज्य शिक्षा : चुनौतियां एवं संभावना’ पर राज्यस्तरीय सेमिनार

एचडीएफसी बैंक ने अपनी डिजिटल परिवर्तन यात्रा के हिस्से के रूप में माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की

कायड़ माइंस में 33 वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह आयोजित