तेरापंथ युवक परिषद द्वारा अभिनव सामायिक का आयोजन

उदयपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के दिशा निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, उदयपुर ने  आचार्यश्री महाश्रमण की सुशिष्या साध्वीश्री डॉ. परमप्रभा एवं सहवर्ती साध्वी वृंद के पावन सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम पगारिया की अध्यक्षता  में पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन सामायिक दिवस पर नाइयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में अभिनव सामायिक का आयोजन किया।
 साध्वीश्री ने समस्त श्रावक श्राविकाओं को सामायिक के पाठ से एक साथ सामायिक का प्रत्याख्यान करवाया। नमस्कार महामंत्र उच्चारण के साथ सर्वप्रथम तृपदी वंदना, ज्ञान व मंत्रों का प्रयोग करवाया। साध्वीश्री ने कहा कि जैन धर्म में सामायिक का विशेष महत्व है। व्यक्तित्व विकास के लिए सम्यक की साधना बहुत उपयोगी है जिससे आत्मा निर्मल बनती है। सामायिक में व्यक्ति एक मुहूर्त 48 मिनट के लिए सारे सांसारिक कार्यों का त्याग करके अध्यात्म साधन में लीन हो जाता है और सामायिक के  मूल्य की महत्ता बताते हुए सामायिक की प्रेरणा दी।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत, सभा मंत्री विनोद कच्छारा, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा सीमा बाबेल, महिला मंडल मंत्री सीमा कच्छारा, टीपीएफ अध्यक्ष अरुण कोठारी, मंत्री राजेंद्र चंडालिया, अ.भा.तेयुप जेटीएन प्रभारी अभिषेक पोखरणा, एमबीडीडी के मेवाड़ संयोजक अजीत छाजेड़, संदीप  हिंगड़, निवर्तमान अध्यक्ष अक्षय बड़ाला आदि कई  संघीय पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही। तेरापंथ युवक परिषद मंत्री भूपेश खमेसरा ने साध्वीश्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं समस्त संघीय संस्थाओं के प्रति एवं सभी सामायिक साधकों और श्रावक श्राविकाओं का आभार ज्ञापित किया। संयोजक महावीर राठौड़ और संदीप कोठारी ने बताया कि लगभग 500 श्रावक श्राविकाओं ने अभिनव सामायिक के इस आयोजन में भाग लिया तथा सहसंयोजक पिंटू चिप्पड़ और अविनाश बुलिया के विशेष प्रयासों से युवाओं की विशेष उपस्थिति रही।

Related posts:

वीआईएफटी द्वारा वार्षिक खेल दिवस आयोजित

नारायण सेवा ने घर बैठे दिव्यांगों को वेबिनार से जोड़ दी परामर्श

अंतर्राष्ट्रीय जिंक एसोसिएशन भारत में हिंदुस्तान जिंक की मेजबानी में जिंक कॉलेज का आयोजन करेगा

लोकसभा आम चुनाव- 2024 : प्रत्येक विधानसभा के लिए लगेंगी 14-14 टेबल

Indica “Innovative Hair color Brand” from CavinKare ropes in Akshay Kumar & Ileana D’Cruz as it’s Br...

NEW JAGUAR XE LAUNCHED IN INDIA FROM₹44.98 LAKH

चिकित्सा शिक्षा की दुनिया तेजी से बदल रही है : डॉ. सुमन जैन

चणबोरा में बांटे राशन किट

श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन पूजा यज्ञ महामहोत्सव का भव्य श्रीगणेश

नेक्सस मॉल्स और CRED ने हाथ मिलाया

दिव्यांगजन मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स का 38वां बैच सम्पन्न

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना कर 484 किग्रा के लड्डू...