आध्यात्मिक मिलन

उदयपुर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम आचार्यश्री महाश्रमण के दो महान संत शासनश्री मुनि रविन्द्रकुमार ठाणा 3 एवं  ठाणे (मुंबई) से  45 दिन में लगभग 800 किलोमीटर का विहार कर उदयपुर पधारे मुनि अमृतकुमार ठाणा 2 का आध्यात्मिक मिलन आनन्द नगर में हुआ।
सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने स्वागत उद्बोधन में इस अवसर को उदयपुरवासियों के लिए अद्भुत बताया। इस अवसर पर मुनि  रविन्द्रकुमार एवं मुनि अमृतकुमार ने अपनी अमृत वाणी से उदयपुरवासियों को लाभान्वित किया। संचालन मुनि विनोदकुमार ने किया।
उल्लेखनीय है कि मुनि दिनकर स्वामी एक दिन में 58 किलोमीटर का विहार कर श्री रविन्द्र मुनि की सेवा में आनन्द नगर पधारे। अंत में सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने चरित्र आत्माओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवं सभी सभाजनों का आभार प्रकट किया।

Related posts:

एडिप योजना में दिव्यांगों को दिए सहायक उपकरण

कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रपति अभिभाषण में 20 सालों में केवल तीन बार आदिवासी शब्द का उपयोग किया, मोदी ...

वेदांता ने हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारी और व्यापारिक भागीदार कोविड योद्धा को किया सम्मानित

नारायण सेवा संस्थान के ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल का वास्तु पूजन, उद्घाटन की तैयारियाँ तेज

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कराए गये कार्यो से बदल रही गावों की दशा और दिशा- पुष्कर डांगी

उदयपुर दरबार में चित्रित और मुद्रित नक्शों की केटलॉग का विमोचन

ऑक्सीजन केअर सेंटर का शुभारंभ

लौ-बेक पेन मैनेजमेंट पर वर्कशॉप आयोजित

शिविर में 25 यूनिट रक्तदान

मुख्य सचिव ने उदयपुर में ली संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक

उदयपुर में चिकित्सकीय हेल्पलाइन परामर्श सेवाएं शुरू

शिविर में 43 यूनिट रक्त संग्रहित