तीन संतों का आध्यात्मिक मिलन

उदयपुर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम आचार्यश्री महाश्रमण के 3 महान संतों, उदयपुर में बिराजित शासनश्री मुनिश्री रविन्द्रकुमार ठाणा 3, छोटी खाटू से 350 किलोमीटर का विहार कर उदयपुर पधारे मधुर संग गायक मुनिश्री राजकुमार ठाणा 2 एवं राजलदेसर से 500 किलोमीटर का विहार कर उदयपुर पधारे मुनि निकुंजकुमार ठाणा 2 का आध्यात्मिक मिलन आनन्द नगर में हुआ।
मुनिश्री रविन्द्रकुमार, मुनिश्री राजकुमार एवं मुनिश्री निकुंजकुमार ने अपनी अमृत वाणी से उदयपुरवासियों को लाभान्वित किया। तपोमुनीश्री पृथ्वीराज, मुनिश्री रतन एवं बाल मुनिश्री मार्दव ने भी सभा को संबोधित किया। सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने कार्यक्रम का शुरुआती संचालन किया। पूर्व सभा अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मेहता ने स्वागत उद्बोधन में इस अवसर को उदयपुरवासियों के लिए अद्भुत बताया। महिला मंडल की अध्यक्षा सुमन डागलिया, कविता सोनी एवं सीमा सोनी ने सुमधुर स्वागत गितिका प्रस्तुत की। तत्पश्चात आगे का संचालन मुनिश्री डॉ. विनोद मुनि द्वारा किया गया। अंत में तेयुप उदयपुर के अध्यक्ष अजीत छाजेड़ ने आभार प्रकट किया।

Related posts:

‘बच्चन का काव्यः अभिव्यंजना और शिल्प’ का विमोचन

प्रकटेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शोभायात्रा एवं कलशयात्रा का आयोजन

Vedanta Udaipur World Music Festival 2026 Continues Its Cultural Celebration with a Global Line-up o...

गुलाबचंद कटारिया द्वारा निधि पुनमिया का सम्मान

हिंदुस्तान जिंक छठे सीएसआर हैल्थ इम्पेक्ट अवार्ड 2022 से सम्मानित

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में हुई नवजात की जटिल सर्जरी

Hindustan Zinc’s contributed nearly INR 90,000 crores to exchequer in last 5 years, INR 18,963 crore...

तेरापंथ धर्मसंघ के समणश्री सिद्धप्रज्ञ का मुनि जीवन में प्रवेश से पूर्व मंगल भावना समारोह

हिन्दुस्तान जिंक ने सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के साथ पाॅवर डिलीवरी एमओयू पर किए हस्ताक्षर

अखिल भारतीय महिला प्रीमियर लीग का आयोजन 14 से

दो जैनाचार्यों के आध्यात्मिक मिलन से भाव विभोर हुई जनमेदिनी

Hindustan Zinc Championing Grassroots Women Leadership Through Sakhi Project