तेरापंथ धर्मसंघ के समणश्री सिद्धप्रज्ञ का मुनि जीवन में प्रवेश से पूर्व मंगल भावना समारोह

उदयपुर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम आचार्यश्री महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती उदयपुर में बिराजित शासनश्री मुनिश्री रविन्द्रकुमार, मधुर संग गायक मुनिश्री राजकुमार, तपोमुर्ती मुनिश्री प्रृथ्वीराज, सीए मुनि निकुंजकुमार, मुनिश्री रतन, मुनि मार्दव आदि संतों के सान्निध्य में समणश्री सिद्धप्रज्ञ का मुनि जीवन में प्रवेश से पूर्व आनन्द नगर में मंगल भावना समारोह आयोजित हुआ। इसमें सभी ने समणश्रीजी की मुनि दीक्षा के प्रति मंगल भावना प्रेषित की।
सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने बताया कि समणश्रीजी को लगभग 36 वर्ष के समण दीक्षाकाल के पश्चात आचार्यश्री महाश्रमण ने मुनि दीक्षा का आदेश फरमाया। उज्जैन में उनकी मुनि दीक्षा प्रस्तावित है। इस अवसर पर मुमुक्षु भाई मुकेश भी उपस्थित थे जिनकी भी दीक्षा प्रस्तावित है। कार्यक्रम की शुरूआत महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन डागलिया एवं ज्योति कच्छारा के मंगलाचरण से हुई। पूर्व सभा अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मेहता ने समणश्रीजी का संक्षिप्त जीवन परिचय दिया और साधु जीवन के प्रति मंगल भावना प्रेषित की। युवक परिषद के अध्यक्ष अजीत छाजेड़, तेरापंथ प्रोफेशनल के अध्यक्ष मुकेश बोहरा ने भी अपने भाव व्यक्त किये। संचालन सीए मुनिश्री निकुंजकुमार ने किया जबकि आभार अक्षय बडाला ने प्रकट किया।

Related posts:

युगधारा धींग सम्मान समारोह में माधव नागदा और मीनाक्षी पंवार सहित सात सम्मानित

जिंक फुटबॉल अकादमी 2025-26 एआईएफएफ एलीट लीग के ग्रुप बी में दस मैचों में अपराजित रहते हुए शीर्ष पर

शिल्पग्राम महोत्सव-21 से

कांसेप्चुअल फ्रेमवर्क ऑफ ब्लॉक्चेन अकाउंटिंग पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक पीपल फस्र्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित

बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए स्वर्ण प्राशन है वरदान : डॉ. औदिच्य

ऑक्सीजन केअर सेंटर का शुभारंभ

श्रीमाली समाज की 800 सुहागनें एक साथ करेंगी करवाचौथ पूजन

गीतांजली हॉस्पिटल के डॉ. संगम त्यागी ने हासिल की तीन एडवांस फेलोशिप

जावर के अंतिम गांव तक पहुंच रही है हिन्दुस्तान जिंक की मोबाइल हेल्थ वैन

जीतो की जेबीएन-ओलम्पियंस की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विश्व मलेरिया दिवस जागरूकता सत्र आयोजित