तेरापंथ युवक परिषद द्वारा बारह व्रत कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर द्वारा मंगलवार को महाप्रज्ञ विहार में बारह व्रत दीक्षा कार्यशाला का आयोजन साध्वीश्री सुदर्शना श्रीजी एवं सहवर्ती साध्वीश्रीजी के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की बहिनों ने सामूहिक मंगला चरण से की। साध्वी पुनीत यशाजी ने बारह व्रत पर श्रावक समाज को संयमित जीवन जीने के सूत्र बताये। विदुषी साध्वीश्री सुदर्शना श्रीजी ने कहा कि बारह व्रत के संकल्पों को स्वीकार करते हुए आप अपनी आत्मा के कल्याण की ओर अग्रसर हो।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि लगभग एक वर्ष बाद साध्वी श्रीजी के प्रवचन की शुरूआत हुई है। खोखावत ने कहा कि छोटे छोटे संकल्पों को अपनाकर अपना जीवन सुखमय बनाया जा सकता है। सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने सभी नवनिर्वाचित, युवक परिषद अध्यक्ष मनोज लोढ़ा ,महिला मंडल अध्यक्षा सीमा पोरवाल ,अणुव्रत समिति के अध्यक्ष आलोक पगारिया का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान सभी संघीय संस्था अध्यक्षों ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन तेयुप मंत्री महावीर राठौड़ जबकि आभार विनित फुलफगर ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन साध्वी श्रीजी के मंगल पाठ से हुआ।

Related posts:

ग्रामीण महिला सशक्तिरण और सफलता की मिसाल बनी देबारी की श्यामू बाई

Hindustan Zinc hosts MEAI Rajasthan Chapter at Zawar Mines on Indian Mining Day

L&T Finance Ltd. launches Digital Sakhi project in Udaipur, Rajsamand, and Chittorgarh in Rajast...

श्रीमाली समाज हरतालिका तीज सामूहिक उद्यापन - 1000 गौरनियों के लिए सुहाग सामग्री की पैकिंग, मातृशक्ति...

हिन्दुस्तान जिंक ने मेन्सट्रुअल हाइजीन डे पर बालक एवं बालिकाओं को किया जागरूक

Hindustan Zinc receives5-Star Ratingfrom Indian Bureau of Mines for Sustainable Practices

कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रपति अभिभाषण में 20 सालों में केवल तीन बार आदिवासी शब्द का उपयोग किया, मोदी ...

Hindustan Zinc Raises Awareness on Basic Steps to Prevent Communicable Diseases on Dussehra and Glob...

उदयपुर में रिकॉर्ड 5230 जांचों में 1452 कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले

भाजपा महिला मोर्चा ने की कन्हैयालाल के परिजनों से भेंट

दो दिवसीय सम्मान और राष्ट्रीय बाल साहित्यकार समारोह नाथद्वारा में 5 एवं 6 जनवरी को

चौहान राजस्थान जिम्नास्टिक्स संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने