थाईलैंड की युवती को गोली मारी

उदयपुर। शहर में शनिवार सुबह थाईलैंड की युवती को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद कुछ अज्ञात लडक़े उसे प्रावइेट हॉस्पिटल में छोडक़र फरार हो गए। मामला संदिग्ध लगने पर प्राइवेट हॉस्पिटल ने घायल युवती को महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में रेफर किया गया।
उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे एमबी अस्पताल से सूचना मिली की एक विदेशी युवती को अस्पताल में लेकर आए हैं जिसके बाये हाथ के नीचे गोली लगी है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह थाई युवती है। इसका नाम मिस थाई थेम चुक (24) है। यह युवती अपनी महिला दोस्त के साथ माली कॉलोनी स्थित होटल में रुकी थी। रात को डेढ़ बजे साथी महिला को कहा कि वो दोस्त के साथ जा रही है और होटल से निकल गई। एसपी गोयल ने बताया कि आज सुबह साढ़े पांच बजे एमबी अस्पताल में भर्ती हुई। जांच में सामने आया कि युवती को एमबी अस्पताल में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज की एबुलेंस लेकर आई। वहां पूछताछ की तो सामने आया कि सुबह करीब चार से साढ़े चार बजे कुछ अज्ञात लडक़े उसको पेसिफिक अस्पताल भीलों का बेदला की इमरजेंसी में छोडक़र चले गए। प्रारंभिक इलाज के बाद उसको एमबी अस्पताल रेफर किया गया।
एसपी गोयल ने बताया कि युवती के जहां गोली लगी है वहां अदर ही फंसी हुई और डॉक्टर्स की टीम उसका उपचार कर रही है। युवती रात को डेढ़ बजे किन लोगों के साथ गई थी और कौन लोग उसे कार में छोडक़र गए, उसकी जांच की जा रही है। आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। युवती पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। उसके मोबाइल से भी जानकारी ली जा रही है और साथी महिला दोस्त से पूछताछ के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा। एसपी ने कहा कि यह युवती संभवत टूरिस्ट वीजा पर आई होगी लेकिन अभी इसके बारे में पूरी जानकारी ले रहे है और ये माली कॉलोनी में करीब चार दिन से इस होटल में रुकी हुई है।

Related posts:

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुई मतगणना, भाजपा की शांतादेवी रही विजयी

घर घर में विज्ञान और घर घर में नवाचार कार्यकम की शुरुआत

साईं तिरुपति यूनिवर्सिटी में पैरामेडिकल बैचलर्स 2025-26 का इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित

पूर्व न्यायाधीश हिमांशुराय नागौरी का निधन

एसपीएसयू में 2024 में रिकॉर्ड एडमिशन और 2025-26 में न्यू एज पाठ्यक्रमों की शुरुआत

मोती मगरी परिसर में सघन वृक्षारोपण

लाल वेश, स्वर्णाभूषण और भक्ति की चमक: महालक्ष्मी के प्राकट्योत्सव में सजी आध्यात्मिक आभा

नेशनल डिसएब्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 15 से

Anil Agarwal Foundation's flagship Nand Ghar crosses 8,000 mark across 15 states

More than 500 Rural Youth securejobs through Hindustan Zinc’s skilling project ZincKaushal Kendra

मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग की तैयारियां पूर्ण

जंग से बचाव से लेकर सरंक्षण तक - विश्व विरासत दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक का मिशन