उदयपुर : मुथूट एक्ज़िम (प्राइवेट) लिमिटेड यह 139 साल पुराने व्यापारिक समूह मुथूट पप्पाचन ग्रुप (जिसे मुथूट ब्लू के नाम से भी जाना जाता है) की कीमती धातु शाखा है। मुथूट एक्ज़िम ने राजस्थानवासियों को उच्चतम सुविधा प्रदान करने के लिए जोधपुर में गोल्ड पॉइंट सेंटर के भव्य उद्घाटन की घोषणा की है। इस उद्घाटन के साथ मुथूट एक्ज़िम का यह भारत में 109 वां और राजस्थान में 5 वां गोल्ड पॉइंट सेंटर है।
इस नए गोल्ड पॉइंट सेंटर मकसद जोधपुर और उसके आसपास के शहरोँ के ग्राहकों के लिए पारदर्शी, वैज्ञानिक और उचित सोने के पुनर्चक्रण को और आसान बनाना है। जोधपुर का यह गोल्ड पॉइंट सेंटर ग्राहकों को अपना पुराना और इस्तेमाल किया हुआ सोना सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से बेचने की सुविधा देगा। मुथूट गोल्ड पॉइंट सेंटर्स पारदर्शिता और ग्राहक विश्वास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। इन केंद्रों पर, ग्राहक अपने पुराने और इस्तेमाल किए गए सोने के सामान को इस विश्वास के साथ बेच सकते हैं की उन्हें उचित और सटीक मूल्यांकन प्राप्त हो। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जाती है, जिससे ग्राहकों को मूल्यांकन देखने में आसानी मिलती हैं। 10,000 रुपये तक के मूल्य के सोने के लिए तुरंत नकद भुगतान किया जाता है और अधिक राशि वाले सोने के लिए आयएमपीएस, एनईएफटी या आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया जाता है, जिससे लेनदेन प्रक्रिया और भी सरल हो जाती है और भरोसेमंद लेनदेन का अनुभव मिलता है।
मुथूट पप्पाचन समूह के कार्यकारी निदेशक और मुथूट एक्ज़िम के प्रबंध निदेशक थॉमस मुथूट ने कहा कि जोधपुर की अपनी समृद्ध विरासत और अत्यधिक जटिल ज्वेलरी के कारीगरी की परंपरा की वजह से हमेशा से सोने के साथ एक गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव है। राजस्थान में, सोना न केवल परंपरा का प्रतीक है, बल्कि यह पीढ़ियों से चली आ रही एक भरोसेमंद संपत्ति भी है। जोधपुर में हमारे 109वें मुथूट गोल्ड पॉइंट सेंटर की शुरुआत करना मतलब सांस्कृतिक रूप से उभरते बाजारों में विस्तार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है; साथ ही, यह ग्राहकों को उनके सोने का सही मूल्य पाने के लिए एक पारदर्शी और उचित मंच भी प्रदान करता है।


मुथूट एक्ज़िम के सीईओ केयूर शाह ने कहा कि जोधपुर का उद्योगी व्यापारिक माहौल और सोने को एक वित्तीय संपत्ति के तौर पर मिलती आ रही पसंद, इसे हमारे लिए एक अहम बाज़ार बनाती है। अपने 109 वें गोल्ड पॉइंट सेंटर का शुभारंभ करना मतलब हम सोने के मूल्यांकन की एक वैज्ञानिक और भरोसेमंद प्रक्रिया शुरू कर रहे ऐसा हैं, जो आज के ग्राहकों की ज़रूरतों के हिसाब से है। हमारा मकसद सोने के पुनर्चक्रण को अधिक सुलभ और भरोसेमंद बनाना है, साथ ही स्थानीय मांग को एक अधिक सुविधाजनक और सतत सोने की अर्थव्यवस्था में शामिल करना है।
मुथूट एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड (एमईपीएल) कीमती धातुओं के बाजार में नवाचार के मामले में सबसे आगे रहा है। एमईपीएल ने भारत में स्वर्ण पुनर्चक्रण केंद्र शुरू करने वाली पहली संगठित कंपनी बनने के साथ ही उद्योग क्षेत्र में लगातार मानक स्थापित किए हैं। 2014 में कोइम्बतुर में अपना पहला गोल्ड पॉइंट सेंटर खोलने के बाद से ही कंपनी ने मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, हुबली, नागपुर, बारासात, तिरुनेलवेली, गुंटूर, वारंगल, दावणगेरे, भुवनेश्वर, कलबुर्गी, त्रिशूर, लखनऊ मोहाली, वेल्लोर, फरीदाबाद, कोझिकोड, त्रिची, बेलगावी, सेरामपुर, मथुरा, सिकंदराबाद और अब काकीनाडा जैसे बड़े शहरों में अपने कारोबार का विस्तार किया है और लगातार किफायती कीमतों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद पेश किए हैं।
