पल्स कैंडी का जायकेदार फ्लेवर अब आया पल्स शॉट्स में !

अब पल्स के चटकारों का आनंद लीजिए नन्हे शॉट्स में !

उदयपुर  : डीएस ग्रुप की देश की नंबरवन कैंडी पल्स अब गोल छोटे आकर के फ्लेवर बम ‘पल्स शॉट्स’ के रूप में पेश की गई है। ये पल्स शॉट्स कैंडी स्वादिष्ट कच्चा आम फ्लेवर में उपलब्ध हैं, जिसके बीचोबीच चट्कारेदार मज़ा है, जो एक बाइट साइज़ नन्हे कैंडी के रूप में हैं ।

पल्स शॉट्स उन लोगों के लिए एकदम सटीक पसंद है, जो आम कैंडी में मिलने वाले फ्लेवर और चटकारे की बौछार का मजा ज्यादा जल्दी लेना चाहते हैं। दुर्भाग्य से आज की तेज रफ्तार दुनिया में इंतजार करना ही पड़ता है; लिफ्ट के लिए इंतजार, फोन बजने का इंतजार, ट्रायल रूम के बाहर इंतजार और भी कई तरह का इंतजार। लेकिन अब पल्स के स्वाद भरे विस्फोट के लिए किसी को इंतजार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पल्स शॉट्स के साथ उपभोक्ताओं को यह स्वाद और भी जल्दी तथा और भी आनंद के साथ मिल जायेगा। बाइट साइज़ जैसे नन्हे आकार की कैंडी छोटी हैं  मगर ये उतनी ही मसालेदार हैं जैसे की बड़ी पल्स।

पल्स शॉट्स के एक पाउच में करीब 9-10 शॉट्स होते हैं और 17 ग्राम का यह पाउच, 5 रुपये का है। इसलिए दोस्तों और परिजनों के साथ बांटने के लिए यह एकदम उपयुक्त है; बिल्कुल वैसे ही जैसे मुख्य ब्रांड पास पास जीवन में खुशियां बांटने के लिए पास आने की बात और दोस्ती को तेजी से फैलाने की बात करता है।

डीएस ग्रुप की कैंडी पास पास पल्स ने 2015 में आते ही हार्ड-बॉयल्ड कैंडी के बाजार में धमाका कर दिया था और पिछले लगातार तीन वर्ष से इसने देश के नंबर 1 हार्ड-बॉयल् कैंडी ब्रांड का अपना रुतबा बरकरार रखा है। पल्स कैंडी में चटपटा स्वाद है, जो इसे सभी से अलग बनाता है! इसमें अनूठा अनुभव मिलता है, जो फलों के स्वाद से शुरू होता है और आखिर में चटकारे भरा मसालेदार स्वाद का मज़ा मिलता है; पूरा मुंह अनूठे मजे से भर जाता है, जिसे उपभोक्ता बहुत पसंद करते हैं। पल्स पांच फ्लेवर – कच्चा आम, गुआवा, ऑरेंज, पाइनैपल और लीची में आती है।

Related posts:

उदयपुर का चैंपियन: रेयांश नेशनल किक बॉक्सिंग में चमके, सिल्वर मेडल अपने नाम किया

माता महालक्ष्मी को पहनाई गई सवा पांच लाख रुपए की सोने और चांदी की पोशाक

लोसिंग में पिपलाज महारानी का दिव्य श्रंगार, 21 किलो की फूलमाला से किया गया अलौकिक श्रृंगार

हिंदुस्तान जिंक द्वारा डीजीएमएस के तत्वावधान में खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर 25वीं त्र...

विनय इलेक्ट्रिकल सोलुशंस ने उदयपुर में खोला विशिष्ट शोरूम

उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के खान सुरक्षा उपमहानिदेशक के तत्वावधान में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा इंट्रा जोन...

उदयपुर में किड्स फैशन शो का भव्य आयोजन, नन्हे-नन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

'सनातन हिन्दू धर्म के पुनरुत्थान' हेतु अनुष्ठान

पेप्सी ब्लैक के लिए ब्रांड अभियान शुरू

इंडियन हेल्थकेयर लीग का भव्य शुभारंभ, प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अजय हूडा और अभिनेता विंदु दारा सिंह रहे...

“HAR CHUNAUTI HOGI PAAR, BASS CHAHIYE JEETNE KI AAG AUR THANDA DIMAAG”

विश्व डायबिटीज डे पर नर्सेज को दी रोगियों की देखभाल की ट्रेनिंग