ब्रह्माकुमारीज केंद्र का स्वर्ण जयंती समारोह सम्पन्न

कटारिया के मुख्य आतिथ्य हुए समारोह में दिया स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन का सूत्र
उदयपुर।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के उदयपुर केंद्र के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर टाउनहॉल सुखाड़िया रंगमंच में स्वर्ण जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया उपस्थित रहे। कटारिया ने कहा कि आज के अशांत और भागदौड़ भरे युग में, जब मानव बाहरी साधनों में सुख खोज रहा है, ब्रह्माकुमारीज़ हमें अंतरात्मा की शांति और स्व-परिवर्तन द्वारा विश्व परिवर्तन का अमूल्य संदेश देती है। यही इस संस्था की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैं इस पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारिज़ की समस्त परिवार को हार्दिक बधाई देता हूँ और कामना करता हूँ कि यह संस्था आने वाले वर्षों में भी मानवता के कल्याण हेतु इसी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहे।


उदयपुर केंद्र संचालिका रीटा दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ राजस्थान उप क्षेत्रीय संचालिका बीके पूनम दीदी जी ने 50 वर्षो की स्वर्णिम यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्यालय माउंट आबू से आए विश्वविख्यात वक्ता वरिष्ठ राजयोगिनी बीके शीलू दीदी जी ने सभी को एकता एवं विश्वास का संदेश देते हुए विश्व शांति पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होने सभी को सुख शांति का शिव मंत्र दिया। बीके डॉक्टर सविता दीदी ने अपना अनुभव सुनते हुए कहा कि उनकी लौकिक मेडिकल पढ़ाई एवं अलौकिक यात्रा उदयपुर से ही शुरू हुई। समारोह में राजस्थान की ब्रह्माकुमारी तपस्वीनियों ने उपस्थित होकर वातावरण को अलौकिक बना दिया।

Related posts:

प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों और मण्डियों में मास्क पहनना अनिवार्य

हिन्दुस्तान ज़िंक ने सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों की क्षमता बढ़ाकर 55 एमएलडी की

वीआईएएफटी के छात्रों के परिधान पहन रैंप पर उतरे देश के जाने माने मॉडल्स

मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का रंगारंग प्रस्तुति, राष्ट्रगान एवं शपथ के साथ समापन

महाराणा जयसिंह की 369वीं जयन्ती मनाई

HDFC Bank adjudged Market Leader in SME Banking and Diversity & Inclusion in India by Euromoney maga...

जेके टायर ने 80 प्रतिशत सस्टेनेबल, रिसाइकिल्ड और रिन्यूएबल मैटीरियल से पीसीआर टायर विकसित किया

व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, गुजरात, यूपी व दिल्ली जीते

शहर के कृष्णपुरा कॉलोनी की घनी आबादी में घुसा लेपर्ड

No lay-off in Sahara Instead 4,10,682 workers given promotion

राइजिंग राजस्थान एमओयू होल्डर्स को प्रत्यक्ष ही मिलेंगे औद्योगिक भूखण्ड

ICICI Bank introduces use of satellite data to power credit assessment of farmers