उदयपुर में श्रीमाली समाज को मिला संस्कारों का नया केंद्र, रविवार को श्री संस्कार भवन का भव्य लोकार्पण

श्रीमाली समाज के भामाशाहों के योगदान को समर्पित रहेगा संस्कार भवन लोकार्पण समारोह
उदयपुर।
श्रीमाली समाज के लिये दूरगामी सोच के साथ बनाए गये श्री संस्कार भवन का लोकार्पण समारोह रविवार को आयोजित होगा। इस भव्य लोकार्पण समारोह के दौरान इसके निर्माण में बने भामाशाहों का भी सम्मान किया जायेगा। इस भव्य लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका हैं। टाइगर हिल स्थित श्री संस्कार भवन के लोकार्पण के बाद सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा। इस भवन का स्वप्न समाज के प्रमुख हस्ताक्षर रहे अजमेर विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति स्वर्गीय प्रो विजय श्रीमाली और प्रेमशंकर बोहरा देखा गया था जो आज पूर्ण होता देख समाज जनों का काफी उत्साहित कर रहा है।


श्री संस्कार भवन सम्पत्ति व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रविवार को सुबह 11.15 पर भूतल सहित तीन मंजिला भवन का लोकार्पण किया जायेगा। यहीं नहीं तीन मंजिल भवन के निर्माण में सहयोग करने वाले भामाशाहों सहित संस्कार भवन के विकास में योगदान देने वाले सभी भामाशाहों का भी सम्मान किया जायेगा। लोकार्पण समारोह और भामाशाह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि खेमप्रकाश जोशी रहेंगे तो वहीं प्रेरणा पाथेय सत्यनारायण श्रीमाली और विशिष्ठ अतिथि प्रेमशंकर बोहरा होंगे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने बताया कि लोकार्पण समारोह के साथ सम्मान समारोह का आयोजन करने का उदृदेश्य उन सभी भामाशाहों के प्रति समाज जनों का आभार व्यक्त करना हैं जिन्होंने इस भवन के निर्माण में सहयोग कर समाजजनों के सार्वजनिक और निजी कार्यक्रमों के लिये एक बेहतरीन स्थान उपलब्ध करा दिया हैं। रविन्द्र श्रीमाली ने बताया कि सभी भामाशाहों का सम्मान करने में संस्था हर्ष का अनुभव करेगी।
कार्यक्रम संंयोजक जयप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि लोकार्पण समारोह के बाद भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित होगा जिसमें प्रथम तल निर्माण के सहयोगकर्ता भामाशाहों में फूलशंकर श्रीमाली, नटराज परिवार, महेन्द्र श्रीमाली, सुनीलदत्त श्रीमाली, परमेश्वरलाल विदावत, अनिता—सुधा श्रीमाली, भूपेन्द्र श्रीमाली, जगदीश श्रीमाली, रेखा श्रीमाली का सम्मान होगा। द्वितीय तल का निर्माण मुलत: घाणेराव हाल मुंबई निवासी तारादेवी श्रीमाली के परिवार द्वारा कराया गया। ऐसे में तारादेवी श्रीमाली, शीला—सत्यनारायण श्रीमाली, खुश्बू—हेमन्त श्रीमाली ओर अनुराधा—संदेश का सम्मान किया जायेगा। तृतीय तल निर्माण के भामाशाहों में भगवतीप्रसाद दुर्गावत, जगदीशराज श्रीमाली, हेमन्तशेखर श्रीमाली, दिग्विजय श्रीमाली, गोतम दवे, लोकेश त्रिवेदी, निर्मला श्रीमाली, पुष्पा—लक्ष्मीनारायण श्रीमाली, विश्ववन्धु श्रीमाली, अम्बेश श्रीमाली, जयप्रकाश श्रीमाली, रमेशचन्द्र दवे, संजय दशोत्तर, सुरेन्द्र कुमार श्रीमाली का सम्मान होगा।
कार्यक्रम के सहसंयोजक सुनीलदत्त श्रीमाली और सूर्यप्रकाश श्रीमाली ने बताया कि संस्कार भवन परिसर में विकास कार्य कराने वाले सभी भामाशाह का सम्मान किया जायेगा जिसमें भोजनशाला एवं रूकमणी संस्कृति संकुल के निर्माण में सहयोग करने वाले वीरेन्द्र कुमार श्रीमाली और स्वर्गीय विजय श्रीमाली का सहयोग रहा। कार्यालय कक्षों के भामाशाह में नारायण लाल बोहरा, मुख्य द्वार निर्माण के लिये कन्हैयालाल त्रिवेदी, संस्कार भवन समतलीकरण के सहयोगकर्ता में नारायण त्रिवेदी, संजय दशोत्तर, यज्ञशाला निर्माण में सुरेश चन्द्र श्रीमाली, स्वं नारायण लाल श्रीमाली, डोम निर्माण में सहयोग करने पर सुरेशचन्द्र मिसोत्तर, रामचन्द्र जगनावत, पानी टंकी के भामाशाह में दाखीबाई—भगवतीलाल दुर्गावत, कृष्णगोपाल दुर्गावत, कुलदीप दुर्गावत, दिप्ती दुर्गावत और ज्योत दुर्गावत का भी सम्मान होगा।
भव्य लोकार्पण और भामाशाह सम्मान समारोह को सफलतापुर्वक आयोजन के लिये श्री संस्कार भवन सम्पत्ति व्यवस्था ट्रस्ट के साथ श्री श्रीमाली ब्राहृमण समाज संस्था मेवाड के प्रतिनिधी भी तैयारियों में जुडे हुए हैं। श्रीमाली समाज के श्री संस्कार भवन परिसर में समाजनों के उपयोग के लिये एक बडा गार्डन, पार्किंग एरिया, यज्ञशाला, छोटा हॉल, बडा हॉल, तीन मंजिला भवन में कमरों का निर्माण किया गया हैं।

Related posts:

ZINC FOOTBALL ACADEMY UNBEATEN IN TEN MATCHES, TOP OF GROUP B IN AIFF ELITE LEAGUE 2025–26 WITH FOUR...

हर प्राणी के घट में बिराजमान ईश्वर को पहचानने की सीख देती हैं पुराणों की कथाएं - त्रिपाठी

महिलाएं, युवा व दिव्यांगजन संभालेंगे मतदान की कमान

Nestlé India pledges to further help spice farmers in India through the MAGGI Spice Plan

उदयपुर की गार्गी शर्मा का आर.ए.एस. परीक्षा में 142वां स्थान

Hindustan Zinc signs on Ultra-RunnerSufiya Sufi as BrandAmbassador

नव्या है इंदिरा आईवीएफ की पहली किलकारी

पिम्स हॉस्पिटल में दक्षिणी राजस्थान में पहला दोनों कानों का कांकलियर इम्प्लान्ट का सफल ऑपरेशन

CyberPeace Foundation and Truecaller come together to give cyber safety lessons through street plays

Roff, Pidilite's cutting-edge tile fixing adhesive brand, announced the launch of a consumer awarene...

सजल नयनों से विदा हुईं 51 बेटियां, 102 परिवारों के घर सजी खुशियों की डोली

राजपूत समाज के विवाह योग्य युवक-युवती का परिचय सम्मेलन अक्टूबर में