वर्तमान ही जीवन, उसे बेहतर बनाएँ : अग्रवाल  

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान में दिव्यांगजन के साझे में चल रहे त्रिदिवसीय कार्यक्रम ‘अपनों से अपनी बात’ के अन्तिम दिन शनिवार को अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि समस्याएं अनायास आती हैं। जो होनी है, वह होकर रहती है। इससे यदि हम पस्त हो जाएंगे तो जीवन भार बन जाएगा। हमें खुश रहते हुए हालातों का सामना करना होगा। न अतीत के बुरे दिनों को याद करना है और न वर्तमान के हालातों पर आंसू बहाने हैं। जीवन का हर क्षण नया है, अपने कर्तव्य से विमुख न हो और जीवन का पूरा आनंद ले। सभी रोगों की सिर्फ एक अचूक दवा है, खुश रहना।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति कभी-कभी स्वयं दुःख मोल ले लेता है। क्षणिक सुख या छोटे स्वार्थ के लिए वह दीर्घकालिक सुख और संतोष की अनदेखी करता है। लोगों की बातों से दुखी हो जाता है, खाली बैठकर नकारात्मक विचारों को अपने मनोमस्तिष्क में डेरा जमाने का मौका देता है। हम सत्संग, सत्साहित्य और सत्कर्मों में अपना समय दें। भूत और भविष्य में जीवन नहीं है, वर्तमान को बेहतर बनाकर परमानंद को प्राप्त करें। उन्होंने कार्यक्रम में कौशल विकास के लिए जीवन प्रबंधन, अध्ययन, व्यवस्थित दिनचर्या को अपनाते हुए चिंता और तनाव से दूर रहने को कहा।  
कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कुछ निजी समस्याएं रखी। जिनका समाधान भी परस्पर विचारों से किया गया। 

Related posts:

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया मदर्स डे समारोह का पोस्टर लोकार्पण

नवाचारों को बढ़ावा देने, पेटेन्ट्स, तकनीक व्यावसायीकरण में एमपीयूएटी प्रदेश में सिरमौर : डॉ. कर्नाटक

उदयपुर में जिंक कौशल द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेला बना युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

मेवाड़ महिला प्रीमियर लीग की तैयारियां पूर्ण

उदयपुर में बुधवार को मिले 6 कोरोना संक्रमित

ZINC FOOTBALL ACADEMY SUCCESSFULLY HOSTS AIFF ZINC BLUE CUBS LEAGUE 2024-25

उदयपुर सिटी-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा-उदयपुर सिटी स्पेशल (07 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

देवेन्द्र सिंह राव की कृति तुम्हारे लिए का विमोचन

सिटी पैलेस में ‘हाउजियम’ एक अनोखा संग्रहालय पर एक विशेष व्याख्यान

उदयपुर के 470वें स्थापना दिवस पर सिटी पेलेस के जनाना महल में सजा ‘आर्ट एण्ड क्राफ्ट’ बाजार

नेक्सस सेलिब्रेशन ने उदयपुर में लांच किया ‘नेक्सस वन’ मोबाइल ऐप

आईवीएफ माध्यम द्वारा स्वयं के अंडे से संतान सुख संभव