उड़ीसा के मुख्यमंत्री माझी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच हुई शिष्टाचार भेंट, उड़ीसा-मेवाड़ के रिश्तों पर हुआ मंथन 

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और महाराणा प्रताप के वंशज व मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की बीच जग मंदिर पैलेस में गर्मजोशी के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को ऐतिहासिक सिटी पैलेस का चित्रपट भेंट कर अभिनन्द किया। इस दौरान सीएम माझी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक-ऐतिहासिक मुद्दों और मेवाड़-उड़ीसा के रिश्तों पर मंथन हुआ। क्योंकि, सीएम मोहन चरण माझी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी मूलतः उड़ीसा के निवासी हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह के ससुर पटना-बलांगीर रियासत के पूर्व महाराजा कनकवर्धन सिंह देव उड़ीसा की वर्तमान भाजपा की माझी सरकार में डिप्टी सीएम हैं और सास संगीता कुमारी सिंह देव बलांगीर लोकसभा से लगातार 5वीं बार भाजपा की सांसद हैं। डॉ. लक्ष्यराज सिंह की पत्नी निवृत्ति कुमारी, डिप्टी सीएम कनकवर्धन और सांसद संगीता की इकलौती बेटी हैं

Related posts:

ओ म्हारी घूमर छे नखराळी ऐ मां… ने किया मंत्रमुग्ध

कानोड़ मित्र मंडल, उदयपुर द्वारा कानोड़ में 710 स्वेटर वितरित

दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स और जिंक स्मेल्टर देबारी को ग्रीनको गोल्ड और सिल्वर रेटिंग

शिविर में 25 यूनिट रक्तदान

नायब तहसीलदारों की डीपीसी, नाहर सहित 300 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार

नारायण सेवा संस्थान के 43वें नि:शुल्क सामूहिक विवाह में दिव्यांगता का अधूरापन मिटेगा, गृहस्थ बंधन से...

पिम्स में नसों में लगी जटिल चोट का सफल उपचार

तेरापंथ धर्मसंघ के वार्षिक अधिवेशन में अर्जुन खोखावत अध्यक्ष, विनोद कच्छारा मंत्री बने

इंटर कॉलेज रेडियोलॉजी क्विज आयोजित

बूथ स्तर पर बीजेपी को मजबूत करने पर मंथन

हिंदुस्तान जिंक के इनोवेटिव सौलर प्लांट को सीआईआई का ‘बेस्ट एप्लीकेशन एण्ड यूसेज ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी...

पत्रकार प्रतापसिंह का बडग़ांव उपप्रधान बनने पर अभिनंदन