51 शिवभक्तों का पहला जत्था अमरनाथ दर्शन हेतु रवाना

उदयपुर। बर्फीली पहाडिय़ों में स्थित हिमशिवलिंग के प्रसिद्ध स्थल अमरनाथ के दर्शन खुलने के साथ ही शिवभक्तों का प्रस्थान करना आरंभ हो चुका है । श्री अमरनाथ के दर्शनों के लिए मेवाड़ से पहला जत्था बेदला के पीपल चौक से रवाना हुआ। 51 शिवभक्तों का यह पहला जत्था 9-10 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शनों का लाभ उठाएगा।


यात्रा के संयोजक श्री साईं टूरिज्म के चंद्रशेखर गहलोत पंजी के नेतृत्व में हर साल अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बेदला से रवाना होता है। 26वीं बार अमरनाथ यात्रा कर रहे चंद्रशेखर गहलोत ने बताया कि यात्रा को बडग़ांव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गहलोत ने बताया कि मेवाड़ में अच्छी बारिश की कामना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। यह यात्रा 12 दिन में पुष्कर, अमृतसर, वैष्णोदेवी, श्रीनगर होते हुए अमरनाथ पहुंचेगी। यात्रा के प्रस्थान के दौरान यात्रियों में काफी उत्सुकता नजर आई। इस दौरान दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं ने बम बम भोले के जयकारों गुंजायमान किए। वहीं यात्रियों को विदा करने पहुंचे परिजनों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया।

Related posts:

गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर में दो दिवसीय पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग कोर्स का सफल आयोजन

Hindustan Zinc Collaborates with TERI to Transform Wasteyardinto Green belt

Hindustan Zinc Creates Awareness On National Girl Child Day

पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता के अनुरूप हिन्दुस्तान जिंक बना टीएनएफडी का सदस्य

उदयपुर शहर को हराभरा बनाने में हिन्दुस्तान जिंक का योगदान

पीआईएमएस में आयोजित रक्तदान शिविर में 13 यूनिट रक्त संग्रहीत

उदयपुर में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, मंगलवार को मिले 403 रोगी

हितेष कुदाल को पीएच. डी.

दो दिवसीय सम्मान और राष्ट्रीय बाल साहित्यकार समारोह नाथद्वारा में 5 एवं 6 जनवरी को

राष्ट्रीय नवाचार पर्यावरणीय जागरूकता के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने पर महाराणा मेवाड़ पब्लिक स...

प्रौद्योगिकी 'सबका साथ सबका विकास' अर्जित करने का सेतु है: प्रधानमंत्री

हिन्दुस्तान जिंक ने अनूठी लिफ्ट सिंचाई तकनीक से 125 एकड़ कृषि भूमि का किया कायाकल्प